DU SOL: कैंपस के चक्कर नहीं, अब एक क्लिक में हल होगी एसओएल की हर समस्या
SOL Digital System: अब एसओएल के छात्रों को फीस, परीक्षा या दाखिले से जुड़ी समस्याओं के लिए बार-बार कैंपस के चक्कर नहीं लगाने होंगे। डिजिटल व्यवस्था के जरिए अब इन सभी समस्याओं का समाधान ऑनलाइन और आसानी से किया जा सकेगा।
विस्तार
SOL: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में अब छात्रों को फीस, परीक्षा, दाखिले व अन्य समस्याओं के लिए कैंपस के चक्कर नहीं लगाने होंगे। अब इन समस्याओं के डिजिटल समाधान के लिए ग्रीवांस पोर्टल की सुविधा शुरू की है। पहली बार शुरु की गई इस व्यवस्था के तहत छात्र समस्या की श्रेणी के अनुसार शिकायत कर सकेंगे और उसका स्टेटस भी देख सकेंगे।
इससे छात्रों का समय बचेगा। मालूम हो कि एसओएल में तीन लाख से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं, और उनकी कई ग्रीवांस होती हैं। डीयू के एसओएल में अब तक छात्रों को शिकायत करने के लिए कैंपस आना पड़ता है। कई बार शिकायत के समाधान के लिए लगातार चक्कर लगाने पड़ते हैं। कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो पायल मागो ने बताया कि पहली बार छात्रों के लिए कोल ग्राम (कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग ग्रीवांस पोर्टल) की शुरूआत की गई है।
इस पोर्टल को बीते सप्ताह विज्ञान भवन मेंआयोजित एसओएल की अंतरराष्ट्रीय कॉफ्रेंस में लांच कर दिया गया है। प्रो मागो ने बताया कि इस पोर्टल को स्टूडेंट फ्रेंडली बनाया गया है इस पर छात्र कैटेगिरी के अनुसार अपनी शिकायत कर सकेंगे। इस पर परीक्षा, फीस, दाखिला, पाठ्य सामग्री, लर्निंग मैनेजमेंट व अन्य के संबंध में कैटेगिरी बनाई गई हैं।
ऑनलाइन शिकायत प्रणाली से मिलेगी पारदर्शिता
इसमें से उन्हें अपनी शिकायत का चयन करना होगा। जिसके बाद उन्हें ऑनलाइन एक टिकट आवंटित हो जाएगा। ऑटोमैटिक तरीके से ग्रीवांस संबंधित अधिकारी के पास चली जाएगी। इसमें उन्हें एक तय समय दिया जाएगा कि तब तक उनकी 9/18 समस्या का समाधान हो इतना ही नहीं उन्हें ऑनलाइन समस्या का स्टेटस भी दिखेगा। इसमें उन्हें पता चलेगा कि उनकी समस्या लंबित है या उसका समाधान हो गया है। उन्होंने कहा कि जब कैंपस के चक्कर नहीं लगेंगे तो उनके समय की बचत भी होगी।
