फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Parvesh Verma Education: Delhi Cabinet Minister Parvesh Verma? know his political journey

Parvesh Verma: दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहां से की पढ़ाई? कैसा रहा राजनीतिक सफर; जानिए

Thu, 20 Feb 2025 05:46 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 20 Feb 2025 05:46 PM IST
सार

Parvesh Verma Education: दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने आम आदमी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा सीट पर हराया था, जो दिल्ली की राजनीति में एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि वह कितने शिक्षित हैं और उनका राजनीतिक करियर कैसा रहा...

विज्ञापन
Parvesh Verma Education: Delhi Cabinet Minister Parvesh Verma? know his political journey
रेखा गुप्ता (बाएं), प्रवेश वर्मा (मध्य) और वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : ANI

विस्तार

Parvesh Verma Education: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में नई दिल्ली सीट पर भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने आम आदमी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया, जो दिल्ली की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। बीजेपी नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया और उनके साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्रराज सिंह, कपिल मिश्रा और डॉ पंकज कुमार सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। 
विज्ञापन


प्रवेश वर्मा ने 2025 चुनाव में केजरीवाल के खिलाफ कई मुहिम चलाई थी, जिसमें एक था “केजरीवाल को हटाओ, देश को बचाओ” और आप सरकार पर प्रदूषण, महिला सुरक्षा और यमुना नदी की सफाई का वादा पूरा न करने जैसे अहम मुद्दों पर विफल रहने का आरोप लगाया था। इन सभी मुद्दों ने उन्हें केजरीवाल के खिलाफ जीत दिलाई। 
विज्ञापन


आइए जानते हैं केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा की शिक्षा और शुरुआती राजनीतिक करियर के बारे में...

Parvesh Verma Education: प्रवेश वर्मा कितने पढ़ें लिखें हैं?

प्रवेश वर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर.के. पुरम से प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोरीमल कॉलेज से कला में स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की। अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाते हुए, उन्होंने फोर्ड स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री प्राप्त की।

राजनीतिक करियर

प्रवेश वर्मा का राजनीतिक सफर 2013 में दिल्ली विधानसभा चुनाव से शुरू हुआ, जब उन्होंने महरौली सीट से जीत दर्ज की। इसके बाद, 2014 में उन्होंने पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर विजय प्राप्त की। 2019 में भी उन्होंने इस सीट पर जीत हासिल की। 2025 में उन्होंने अरविंद केजरीवाल को हराकर नई दिल्ली विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की, जिससे उनकी राजनीतिक स्थिति मजबूत हुई।

परिवार

प्रवेश वर्मा का जन्म 7 नवंबर 1977 को दिल्ली में हुआ था। वे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र हैं। उनके परिवार में माता साहिब कौर, भाई सिद्धार्थ सिंह वर्मा, पत्नी स्वाति वर्मा, और दो बेटियां सुनिधि  और तृषा, एवं  एक बेटा शिवेन वर्मा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed