सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   'PM wants youth to keep making reels, fry pakodas': Rahul Gandhi hits out at PM Modi on CBSE OSM row

CBSE: सीबीएसई OSM विवाद पर राहुल गांधी ने PM पर निशाना साधा, कहा- पीएम चाहते हैं युवा रील बनाएं और पकौड़े तलें

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 07 Jun 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार

PM Modi: सीबीएसई ओएसएम विवाद को लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए युवाओं की स्थिति और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं।

'PM wants youth to keep making reels, fry pakodas': Rahul Gandhi hits out at PM Modi on CBSE OSM row
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को सीबीएसई और सीओईएमपीटी के बीच कथित मिलीभगत का खुलासा करने वाले छात्र सार्थक सिद्धांत और उनके साथी निसर्गा अधिकारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि युवा “रील बनाते रहें और पकौड़े तलते रहें”, लेकिन इन दोनों युवाओं ने सवाल पूछे और उनके जवाब भी खोजे।



राहुल गांधी ने अपने एक्स (Twitter) अकाउंट पर पिछले सप्ताह सार्थक सिद्धांत के साथ हुई मुलाकात का एक वीडियो भी साझा किया।

सीबीएसई ओएसएम विवाद में राहुल गांधी का बयान

सार्थक सिद्धांत सीबीएसई की ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) से प्रभावित 18 वर्षीय छात्र हैं, जिन्होंने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में OSM के लिए विक्रेता चयन की निविदा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की ओर ध्यान दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो के साथ हिंदी में लिखे अपने पोस्ट में गांधी ने कहा, "सार्थक 18 साल के हैं, फिर भी, सोच, साहस और सिद्धांतों के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने और उनके सहयोगी निसर्गा ने वह कर दिखाया जो देश के प्रमुख मीडिया घराने और खोजी पत्रकार नहीं कर सके: उन्होंने सीबीएसई और सीओईएमपीटी के बीच मिलीभगत को राष्ट्र के सामने उजागर किया।"

विज्ञापन
Trending Videos

राहुल गांधी ने सरकार और सिस्टम पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने कहा कि 18 साल के एक छात्र ने अपनी समझ और मेहनत से ऐसा काम किया है, जो जांच एजेंसियों से भी बेहतर माना जा सकता है। उनके अनुसार, यह युवाओं की जीत है और सरकार की नाकामी को दिखाती है। 


उन्होंने कहा, "मोदी जी चाहते हैं कि हमारे युवा बिना सवाल पूछे या आंखें खोले रील बनाते और पकौड़े तलते रहें। लेकिन इन युवकों ने सवाल पूछे और उन्हें जवाब भी मिल गए।" 
 
राहुल गांधी ने कहा कि यही असली युवा शक्ति है-जो जिज्ञासु, जागरूक और समझदार है। उनका कहना है कि देश का भविष्य ऐसे युवाओं के कारण सही दिशा में जाएगा।

OSM विवाद के बाद सरकार ने सीबीएसई के दो बड़े अधिकारियों को हटा दिया है। वहीं कांग्रेस ने इस कार्रवाई को सिर्फ दिखावा बताया है। राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने और मामले की स्वतंत्र न्यायिक जांच कराने की मांग की है।

OSM विवाद पर राहुल गांधी और छात्रों की मुलाकात

राहुल गांधी ने एक वीडियो में सार्थक सिद्धांत से पूछा कि उन्होंने OSM टेंडर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की जानकारी कैसे जुटाई। उन्होंने उनके काम की सराहना करते हुए कहा कि वे एक तरह से खोजी पत्रकार की तरह काम कर रहे हैं।

पिछले मंगलवार को राहुल गांधी ने सार्थक और उनके परिवार से मुलाकात की थी और तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था कि “सार्थक, अपने सिद्धांतों पर अडिग रहो।” सार्थक सिद्धांत ने उसी दिन संसदीय समिति के सामने OSM टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर एक प्रस्तुति भी दी।

सीबीएसई ने कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए पारंपरिक तरीके की जगह ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) लागू किया है, जिसमें कॉपियों का मूल्यांकन डिजिटल रूप से किया जाता है, लेकिन कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाएं उनकी असली लिखावट से मेल नहीं खा रही हैं। इसी कारण OSM सिस्टम में कॉपियों के मिलान और मूल्यांकन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed