RBSE 12th Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तारीख भी आई सामने, मार्च में ही होगा घोषित
Rajasthan Board 12th Result Date and Time: राजस्थान बोर्ड इस बार 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के नतीजे मार्च में ही जारी करेगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 12वीं के नतीजे भी मार्च में ही जारी किए जाएंगे।
बिना किसी परेशानी के रिजल्ट देखने के लिए अभी पंजीकरण करें...
विस्तार
Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के करीब 9 लाख से अधिक विद्यार्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे मार्च में ही जारी करने की तैयारी कर रहा है। शिक्षा मंत्री की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल संभावित रूप से 31 मार्च को जारी कर सकता है
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन से 12 फरवरी से 11 मार्च तक किया गया। इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए तकरीबन 9 लाख 10 हजार 9 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया। प्रदेशभर में परीक्षाएं 6194 केंद्रों पर आयोजित हुईं।
राजस्थान बोर्ड 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए यहां पंजीकरण करें...
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल आएगा नतीजे कल
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को जारी होगा। प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इस बार रिकॉर्ड समय में मार्च महीने में ही परिणाम घोषित किया जा रहा है। इस वर्ष 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी के बीच 6,170 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थीं। परीक्षा में 10.68 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए यहां पंजीकरण करें...
5वीं और 8वीं के नतीजे कल ही आएंगे
10वीं के साथ-साथ राजस्थान बोर्ड कल, 24 मार्च को 5वीं और 8वीं के नतीजे भी जारी करेगा। बोर्ड शालादर्पण पोर्टल पर शाम 4 बजे नतीजे प्रकाशित करेंगे। राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं परिणाम के साथ टॉपर लिस्ट या मेरिट लिस्ट अलग से जारी नहीं करता है। सिर्फ विद्यार्थियों के व्यक्तिगत नतीजे आते हैं। साथ ही पास प्रतिशत की जानकारी दी जाती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।