सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   RBSE Class 10, 12 Admit Card 2026 Released at rajeduboard.rajasthan.gov.in, Exams from Feb 12

RBSE Admit Card: राजस्थान बोर्ड ने जारी किए 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड; 12 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 02 Feb 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार

RBSE Admit Card 2026: राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। स्कूल आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों को देंगे। बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी।
 

RBSE Class 10, 12 Admit Card 2026 Released at rajeduboard.rajasthan.gov.in, Exams from Feb 12
राजस्थान बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

RBSE Class 10, 12 Admit Card 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

Trending Videos


बोर्ड के अनुसार, छात्र सीधे वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। सभी स्कूलों को लॉगिन के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों में वितरित करने होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने साफ किया है कि एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य होंगे। इनके बिना किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
 

12 फरवरी से राजस्थान में बोर्ड परीक्षाएं

राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक होंगी। परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक निर्धारित किया गया है। राज्यभर में परीक्षा के लिए 6,193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 51 केंद्र निगरानी (Surveillance) में रहेंगे।

एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी

एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश दर्ज होंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें।

 
  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य।
  • एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • परीक्षा समय से कम से कम 1 घंटा पहले केंद्र पर पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी रखें।
  • बोर्ड द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन जरूरी।
 

बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखें और परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
 

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • स्कूल आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • बोर्ड परीक्षा 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • प्रिंट निकालकर छात्रों को वितरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed