सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   RBSE Rajasthan Board 10th Result Analysis: Last Year Pass Percentage Toppers Marks and Merit List Details

RBSE 10th Result 2026: पिछले साल 93.60% बच्चे हुए पास, लड़कों से आगे थीं लड़कियां, देखें किसने किया था टॉप

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 24 Mar 2026 07:15 AM IST
विज्ञापन
सार

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज दोपहर 1 बजे 10वीं के नतीजे जारी करेगा। विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बिना किसी परेशानी के राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए अभी पंजीकरण कर लें।

पंजीकरण यहां करें...
 

RBSE Rajasthan Board 10th Result Analysis: Last Year Pass Percentage Toppers Marks and Merit List Details
RBSE 10th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित करने जा रहा है। करीब 10.68 लाख विद्यार्थी 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। अब इन लाखों विद्यार्थियों की निगाहें नतीजों पर टिकी हैं। ऐसे में रिजल्ट से पहले पिछले साल यानी 2025 के आंकड़ों पर नजर डालना बेहद अहम हो जाता है। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...

Trending Videos


बीते वर्ष बोर्ड का परिणाम न सिर्फ उच्च रहा था, बल्कि छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों से बढ़त भी बनाई थी। पास प्रतिशत से लेकर डिवीजन और सप्लीमेंट्री तक... आइए जानते हैं 2025 का पूरा रिजल्ट कैसा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां मिलेगा...
 

2025 में 93.60% बच्चों ने पास की परीक्षा

वर्ष 2025 में राजस्थान बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 93.60% दर्ज किया गया था, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है। इस परीक्षा में कुल 10,94,186 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,71,460 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे।

लड़कों से आगे थीं लड़िकयां

पिछले साल भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा था। आंकड़ों के अनुसार, छात्राओं का पास प्रतिशत 94.08% रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 93.16% दर्ज किया गया। यह अंतर भले ही कम हो, लेकिन यह लगातार इस बात को दर्शाता है कि पढ़ाई के क्षेत्र में बेटियां आगे बढ़ रही हैं।

 
वर्ग 2025 के आंकड़े
कुल पंजीकृत विद्यार्थी 10,94,186
परीक्षा में शामिल हुए 10,71,460
कुल पास प्रतिशत 93.60%
लड़कों का पास प्रतिशत 93.16%
लड़कियों का पास प्रतिशत 94.08%

 

डिवीजन के अनुसार ये रहे थे आंकड़े

यदि परिणाम को डिवीजन के आधार पर देखें, तो बड़ी संख्या में छात्रों ने शानदार अंक हासिल किए थे। वर्ष 2025 में कुल 5,46,370 विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीजन प्राप्त किया था। इसके अलावा 3,76,774 छात्र सेकेंड डिवीजन में पास हुए थे, जबकि 79,519 छात्रों को थर्ड डिवीजन मिला था। वहीं 179 छात्रों को केवल पास श्रेणी में रखा गया था।

 
डिवीजन छात्रों की संख्या
फर्स्ट डिवीजन 5,46,370
सेकेंड डिवीजन 3,76,774
थर्ड डिवीजन 79,519
पास श्रेणी 179
सप्लीमेंट्री 30,599


राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...

Rajasthan Board 10th Topper List: पिछले साल के मेधावियों के नाम और उनका प्रदर्शन

 

नाम प्रतिशत
चंचल मेहरा 99.83%
भावना सुथार 99.67%
सर्वांग जैन 99.67%
हंसिका सहारन 99.67%
नव्या गुप्ता 99.67%
आर्यन मंगल 99.67%
शीतल जांगिड़ 99.50%
वंदना चौधरी 99.50%
वंदना तंवर 99.50%
राशि प्रजापति 99.50%
पूजा भादू 99.50%
श्रेया प्रजापति 99.17%
प्रियांशु शर्मा 99.17%
जयेश सोनी 98.81%
विकास वर्मा 98.17%
यशिता कुमावत 97.83%
खुशबू सोनी 97.17%

RBSE 10th Result 2025 Download Link: ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

घोषित होने के बाद राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध बोर्ड रिजल्ट्स वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • खुली हुई सूची में से राजस्थान बोर्ड (RBSE) का चयन करें।
  • कक्षा 10वीं के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी (जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि आदि) दर्ज करें और 'View Result' बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • भविष्य में उपयोग के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड करना न भूलें।


या फिर आप यहां क्लिक करके भी सीधे परिणाम पेज पर पहुंच सकते हैं और अपना रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed