फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शिक्षक दिवस 2018 : यूपी सरकार की केजी से पीजी योजना, छात्रों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा

Wed, 05 Sep 2018 11:36 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Sep 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
teachers day KG to PG Scheme UP government proposals free education
Teachers Day 2018 KG to PG Scheme: शिक्षक और छात्रों को जोड़ने वाली सबसे मुख्य कड़ी होती है शिक्षा। जीवन का सही अर्थ समझाने के लिए होती है शिक्षा। बदलते समय और लोगों के बदलते विचारों के साथ शिक्षा प्रणाली में भी बदलाव आ रहा है, जो बेहद जरूरी भी है। नई-नई योजनाओं के साथ शिक्षा को पेश किया जा रहा है। हाल ही में, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार 'केजी से पीजी' के छात्रों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने की योजना बना रही है। महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "हम अगले शैक्षणिक सत्र में कुछ शहरों में पीजी योजना को छात्रों के सामने लेकर आएंगे।
teachers day KG to PG Scheme UP government proposals free education
"हमने यूपी बोर्ड और डिग्री कॉलेजों दोनों के लिए परीक्षा प्रोग्राम को कम करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि, यूपी बोर्ड परीक्षा फरवरी में सामान्य रूप से आयोजित की जाएगी, जबकि हम इस महीने डिग्री कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लिए परीक्षा की तारीख घोषित करेंगे। इसके अलावा, हमने शैक्षिक वर्ष में अध्ययन किए जाने वाले छात्रों के लिए एक अकादमिक कैलेंडर बनाया है, जिसमें दिनों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए एक लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय ने इसे प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया है।
teachers day KG to PG Scheme UP government proposals free education
राज्य विश्वविद्यालयों के गवर्नर राज्यपाल राम नायक ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि, "1.45 लाख छात्रों को डिग्री दी गई, जिसमें 59% लड़कियां और 41% लड़के शामिल थे। इसके अलावा 87 छात्रों को दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था, जिसमें 64 लड़कियां और 23 लड़के शामिल थे। "उन्होंने छात्रों को अपनी डिग्री सुरक्षित रखने की सलाह दी। बाद में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "यूपी की कानून व्यवस्था पहले के समय की तुलना में सुधर रही है। अगर शुरूआत में राज्य को 50 अंक मिले तो अब उनके काम के आधार 80 अंक मिलेंगे और जो 20 अंक बचे हैं उसे पाने के लिए काम शुरू कर देना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन
teachers day KG to PG Scheme UP government proposals free education

वी-सी अनिल शुक्ला ने कहा, "43 वर्षों के बाद, महात्मा ज्योतिबा फुले को विश्वविद्यालय के नाम पर रखा गया था, जिसे अब विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित कर दिया गया है।

इस तरह न जानें कितने उदहारण मौजूद हैं जो शिक्षा के नए-नए पहलुओं को पेश करते हैं। इन बदलावों की अमर उजाला सरहारना करता है साथ ही समाज को एेसे योजनाओं के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित भी करता है।

शिक्षक दिवस का महत्व अग्रेंजी में समझने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed