सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPMSP UP Board Result 2026 Toppers List Class 10th 12th Topper Names Marks scorecard upmsp edu in digilocker

UP Board Topper List 2026: 11 टॉपर्स में पांच बाराबंकी से, टॉप करने वालों में सिर्फ एक लड़का, पूरी सूची देखें

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 23 Apr 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
सार

UPMSP UP Board Class 10th 12th Toppers List 2026 upmsp.edu.in, upresults.nic.in, results.digilocker.gov.in: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी हो चुके हैं। बोर्ड उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ-साथ टॉपर लिस्ट भी जारी हो गई है। यूपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स...

नतीजे विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के विद्यार्थी यहां क्लिक करें
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के विद्यार्थी यहां क्लिक करें
 

UPMSP UP Board Result 2026 Toppers List Class 10th 12th Topper Names Marks scorecard upmsp edu in digilocker
UP Board Topper List 2026 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

UP Board Class 10th 12th Toppers List 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज शाम 4 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से की गई। उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ-साथ बोर्ड 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों की सूची भी जारी हो गई है। इस वर्ष 10वीं में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप टॉप किया है। कशिश ने बताया कि उनका इस सफलता तक का सफर काफी संघर्षभरा रहा है। वहीं, 12वीं में शिखा वर्मा ने 97.60% अंक लाकर टॉप किया है।

Trending Videos

 

विद्यार्थी अपना रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर ही चेक कर सकते हैं। 

रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के विद्यार्थी यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के विद्यार्थी यहां क्लिक करें

यूपी बोर्ड के टॉपर को मिलेगा इनाम और सम्मान

यूपी बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को प्रदेश सरकार की ओर से सम्मानित भी किया जाता है। टॉपर्स को सरकार एक लाख रुपये नकद पुरस्कार राशि, लैपटॉप और प्रमाण-पत्र से सम्मानित करती है। स्टेट टॉपर के साथ-साथ जिले में टॉप करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार राशि के साथ 21,000 रुपये और प्रमाण-पत्र दिया जाता है।

UP Board 10th Topper List 2026: यूपी बोर्ड 10वीं की टॉपर लिस्ट

कक्षा 10वीं में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83% टॉप किया है। इस वर्ष 10वीं में 90.40% विद्यार्थियों ने किया पास। यहां देखे कौन है टॉप तीन विद्यार्थी।


 

UP Board 12th Topper List 2026: यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट

कक्षा 12वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% लाकर टॉप किया है। इस बार 80.38 फीसदी विद्यार्थियों ने किया पास। यहां देखे कौन है टॉप तीन विद्यार्थी।


 

पिछले वर्ष के टॉपर्स

पिछले वर्ष 2025 की 10वीं की परीक्षा में यश प्रताप सिंह ने पूरे राज्य में टॉप किया था। जालौन के यश ने 10वीं में 97.83% अंक हासिल किए थे। वहीं, 12वीं की परीक्षा में महक जायसवाल ने पूरे राज्य में 97.20% अंको के साथ टॉप किया था।

रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के विद्यार्थी यहां क्लिक करें
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के विद्यार्थी यहां क्लिक करें

UP Board Result 2026: ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट

छात्रों एवं अभिभावकों की सहुलियत के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं। रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले आप अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
  • अब 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • अब "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed