UPSSSC PET 2026 Exam: सिर्फ पास होना नहीं, बेहतर पर्सेंटाइल हासिल करना होना चाहिए लक्ष्य; अपनाएं ये टिप्स
UPSSSC PET 2026 Exam: यूपीएसएसएससी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2026 में केवल पास होना पर्याप्त नहीं है। विभिन्न भर्तियों में बेहतर अवसर पाने के लिए अभ्यर्थियों को उच्च पर्सेंटाइल हासिल करने का लक्ष्य रखना चाहिए। सही अध्ययन योजना, नियमित अभ्यास और समय प्रबंधन की मदद से उम्मीदवार अपना प्रदर्शन बेहतर बना सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSSSC Preparation: उत्तर प्रदेश अधानस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में आवेदन हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। हाईस्कूल उत्तीर्ण या उससे उच्च शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों के नियंत्रणाधीन रिक्त पदों पर चयन हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए पीईटी परीक्षा में प्रतिभाग करना अनिवार्य है। क्योंकि बिना वैध पीईटी स्कोर के आप आयोग की अधिकतर भर्तियों की मुख्य परीक्षाओं के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।
आवेदन से पहले पात्रता जांचें
परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि एक सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक आयोग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थियों को शैक्षिक योग्यता, आयु-सीमा एवं अन्य आवश्यक पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए। परीक्षा में आवेदन हेतु अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष होनी चाहिए।
परीक्षा का प्रारूप
पीईटी वस्तुनिष्ठ प्रकृति के बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होती है। परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिन्हें हल करने के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की कटौती का प्रावधान है। इसलिए गलत उत्तर देने से बचें, क्योंकि पीईटी का पसेंटाइल स्कोर ही यह तय करता है कि आप यूपीएसएसएससी भर्तियों की मुख्य परीक्षाओं के लिए योग्य हैं या नहीं।
इंटरमीडिएट स्तर के होते हैं प्रश्न
परीक्षा में भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारत एवं विश्व का भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक अंकगणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, तर्क एवं तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता, समसामयिक घटनाक्रम, ग्राफ एवं तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण तथा अपठित हिंदी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का कठिनाई स्तर सीनियर सेकेंडरी (इंटरमीडिएट) स्तर का होता है।
- तैयारी के लिए ऑनलाइन उपलब्ध अध्ययन सामग्री का उपयोग करें, लेकिन केवल उपयोगी और परीक्षा-केंद्रित सामग्री ही चुनें।
- अधिक स्टडी मटेरियल जुटाने के बजाय चयनित सामग्री पर फोकस करें।
- नियमित रूप से प्रैक्टिस सेट और मॉक टेस्ट हल करें, इससे गति और सटीकता बेहतर होगी।
- रिवीजन और नियमित अभ्यास सफलता की तैयारी को मजबूत बनाएंगे।
प्रश्नों की प्रकृति समझें
परीक्षा की तैयारी के लिए सर्वप्रथम कक्षा छठीं से बारहवीं तक की एनसीईआरटी पुस्तकों का गहन अध्ययन कर महत्वपूर्ण तथ्यों एवं सूचनाओं को संकलित करते हुए स्वयं के नोट्स तैयार करने चाहिए। इसके बाद पूर्व की परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नपत्रों को हल कर प्रश्नों की प्रकृति एवं कठिनाई के स्तर को समझने का प्रयास करना चाहिए। समसामयिक घटनाओं एवं सामान्य जागरूकता की तैयारी के लिए नियमित रूप से समाचार पत्र-पत्रिकाओं का अध्ययन करना चाहिए।
कमेंट
कमेंट X