{"_id":"663de1680bfc0bb74d063b8d","slug":"ls-polls-case-register-against-amravati-mp-navneet-rana-comment-vote-for-rahul-gandhi-will-go-to-pakistan-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls: अमरावती सांसद नवनीत राणा पर मुकदमा दर्ज, 'राहुल गांधी को दिया वोट पाकिस्तान को जाएगा' की थी टिप्पणी","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
LS Polls: अमरावती सांसद नवनीत राणा पर मुकदमा दर्ज, 'राहुल गांधी को दिया वोट पाकिस्तान को जाएगा' की थी टिप्पणी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा झा
Updated Fri, 10 May 2024 02:27 PM IST
विज्ञापन
सार
महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट से सांसद और उम्मीदवार नवनीत राणा की मुश्किलें बढ़ी। हाल ही में उनकी राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी के चलते उन पर मुकदमा दर्ज हुआ।
नवनीत राणा (फाइल)
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद और उम्मीदवार नवनीत राणा की मुश्किलें बढ़ी। हाल ही में उनकी राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी के चलते उन पर मुकदमा दर्ज हुआ।
हैदराबाद की सियासी पारा गर्मा चुका है। अमरावती के लोकसभा सांसद और भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा अपने विवादित बयान के कारण इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। चुनावी रैली में उनके राहुल गांधी पर किए गए बयायन के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनक पर शादनगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होंने एक चुनावी सभा में कहा था कि अगर आप राहुल गांधी को वोट देते हैं, तो आपका वोट पाकिस्तान को जाता है। इस पर चुनाव आयोग के एफएसटी कृष्ण मोहन जो कि चुनाव ड्यूटी पर थे उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस का कहना है कि हमें एफएसटी फ्लाइंग स्क्वाड चुनाव आयोग से नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिली थी। इसलिए आईपीसी की धारा 188 में मामला दर्ज हुआ है।
दरअसल नवनीत ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए दावा किया था कि अगर लोग एआईएमआईएम और कांग्रेस को वोट देते हैें तो वह सीधे पाकिस्तान को जाएगा। उन्होंने कहा था कि जिस तरह का एआईएमआईएम प्रेम और राहुल प्रेम पाकिस्तान दिखा रहा है, उससे स्पष्ट है कि वो चाहते हैं कि राहुल जीते और मोदी हारें। उन्होंने कि कांग्रेस सरकार पाकिस्तान के इशारे पर देश की सरकार चलाती आई है। इसीलिए अब पाकिस्तान उन्हें अपना प्यार दिखा रहा है।
इसके पहले उन्होंने ओवैसी भाईयों पर निशाना साधते हुए कहा था कि 15 सेकंड को पुलिस हटा लो पता नहीं चलेगा कहां से आए थे कहां को गए। वह ओवैसी के बयान का जवाब दे रही थीं, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में हिंदु-मुस्लिम अनुपात को संतुलित करने में उनको 15 मिनट लगेंगे।
Trending Videos