सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Shashi Tharoor will face Rajeev Chandrashekhar in Kerala's Thiruvananthapuram lok sabha seat

Kerala: तिरुवनंतपुरम में BJP के राजीव चंद्रशेखर के सामने शशि थरूर, जानें पिछली बार इस सीट पर कैसा था मुकाबला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 08 Mar 2024 09:00 PM IST
विज्ञापन
सार
Thiruvananthapuram Lok Sabha Seat: केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस ने शशि थरूर को उतारा है। भाजपा ने यहां पहले ही केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था।
loader
Shashi Tharoor will face Rajeev Chandrashekhar in Kerala's Thiruvananthapuram lok sabha seat
तिरुवनंतपुरम सीट का मुकाबला - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 39 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी के दिग्गज नेता शशि थरूर को तिरुवनंतपुरम से उतारा गया है। यहां भाजपा पहले ही केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को उतार चुकी है। ऐसे में तिरुवनंतपुरम सीट का मुकाबला दिलचस्प हो चला है। 


 

कांग्रेस नेता शशि थरूर
कांग्रेस नेता शशि थरूर - फोटो : Twitter
तिरुवनंतपुरम में मुकाबला
शुक्रवार को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर का नाम भी शामिल है। थरूर को एक बार फिर केरल की तिरुवनंतपुरम से उम्मीदवार बनाया गया है। अपनी उम्मीदवारी पर कांग्रेस नेता शशि थरुर का बयान भी आया है। थरुर ने कहा, 'मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे ये अवसर दिया है। मुझे 15 वर्षों तक तिरुवनंतपुरम की सेवा करने का सौभाग्य मिला है और मैं एक और अवसर की प्रतीक्षा कर रहा हूं... मैं निष्पक्ष प्रतियोगिता के लिए उत्साहित हूं।'

इससे पहले 2 मार्च को भाजपा की पहली सूची में 195 नामों का एलान किया गया था। इसमें 34 केंद्रीय व राज्य मंत्रियों के नाम थे। पहली सूची में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को तिरुवनंतपुरम से टिकट दिया था। 

शशि थरूर
शशि थरूर - फोटो : Social Media
तिरुवनंतपुरम में कैसे थे 2019 के नतीजे? 
2019 में इस सीट से पूर्व विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार थरूर को 4,16,131 वोट मिले थे। थरूर को कुल 41.15% लोगों के वोट मिले थे। इस सीट पर पिछली बार भाजपा दूसरे नंबर पर रही थी। पार्टी के उम्मीदवार कुम्मानम राजशेखरन को 3,16,142 यानी 31.26% वोट मिले थे। इस तरह से 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता शशि थरूर 99,989 वोटों से चुनाव जीते थे। 
 

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

राजीव चंद्रशेखर के बारे में
राजीव कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय के राज्य मंत्री हैं। वह भाजपा से राज्यसभा सांसद, उद्यमी और टेक्नोक्रेट हैं। राजीव अप्रैल 2006 से अप्रैल 2018 तक कर्नाटक से राज्यसभा के सदस्य थे। अप्रैल 2018 में वह भाजपा सदस्य के रूप में तीसरे छह साल के कार्यकाल के लिए कर्नाटक से राज्यसभा के लिए फिर से चुने गए। 

शशि थरूर
शशि थरूर - फोटो : शशि थरूर
शशि थरूर के बारे में
शशि थरूर वर्तमान में तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह तीसरी बार के लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने पहले केंद्र सरकार में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री और विदेश राज्य मंत्री के रूप में काम किया है। थरूर का संयुक्त राष्ट्र में लगभग तीन दशक लंबा कैरियर रहा। उन्होंने कोफी अन्नान के नेतृत्व के दौरान अवर महासचिव के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed