सीट का इतिहास
1951 में यहां पहली बार चुनाव हुए थे। तब कुंवर रणंजय सिंह ने यहां से जीत हासिल की थी। इसके बाद 1957, 1962 में कांग्रेस, 1967 और 1969 में जनसंघ को जीत मिली थी। 1977 में जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी। तब हरिचरन यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व अमेठी नरेश डॉ. संजय सिंह को हराया था। 2002 में यहां से भाजपा और 2007 में कांग्रेस के टिकट पर अमीता सिंह ने जीत हासिल की थी। 2012 में समाजवादी पार्टी के गायत्री प्रसाद प्रजापति और 2017 में भाजपा की गरिमा सिंह ने जीत हासिल की।
कुल मतदाता : 3,34,542
पुरुष : 1,77,358
महिला : 1,57,184
जातिगत मतदाता
ब्राह्मण 75 हजार
एससी 65 हजार
क्षत्रिय 60 हजार
यादव 30 हजार
मुस्लिम 25 हजार
अन्य ओबीसी 65 हजार
वैश्य 15 हजार
अपने विधायक को जानें
गरिमा सिंह (भाजपा)
उम्र - 64 वर्ष
शिक्षा - इंटरमीडिएट
क्षेत्र के मुद्दे : रिंग रोड, अमेठी-सुल्तानपुर रेल लाइन और अमेठी-ऊंचाहार रेल लाइन यहां का प्रमुख मुद्दा है। अमेठी-किठावर मार्ग, अमटाही में मालती नदी पर पुल और छुट्टा मवेशियों का मामला भी काफी अहम है।
क्षेत्र की पहचान- इस क्षेत्र में परमहंस आश्रम, देवीपाटन मंदिर, कालिकन धाम और मुकुटनाथ मंदिर है। आध्यात्मिक तौर पर यह क्षेत्र काफी समृद्ध है। दूर-दूर से लोग यहां के मंदिर में पूजा करने आते हैं।
Followed