सीट का इतिहासः इस सीट से वर्ष 2017 में स्थानीय दावेदारों और पूर्व विधायकों को वोटरों ने नकार दिया। बाहरी प्रत्याशी के रूप में भाजपा से रामनरेश रावत को जीत दिलाई। इससे पूर्व रामलाल अकेला दो बार सपा से विधायक रहे। राजाराम ने पाला बदलकर कांग्रेस से चुनाव जीता।
| जाति | मतदाता |
| पासी | 70 हजार |
| लोधी | 45 हजार |
| ब्राहमण | 40 हजार |
| यादव | 40 हजार |
| ठाकुर | 37 हजार |
| मुस्लिम | 35 हजार |
यहां की खस्ताहाल सड़कें सबसे बड़ी समस्या है। लोगों को आवागमन करने में परेशानी होती है।
लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चुरुवा हनुमान मंदिर आस्था का सबसे बड़ा केंद्र हैं। सांसद सोनिया गांधी से लेकर किसी भी नेता का जिले आगमन होता है तो वह सबसे पहले चुरुवा मंदिर पहुंचकर माथा जरूर टेकता है। ज्यादातर लोगों का खानपान ग्रामीण अंचल शैली पर आधारित है।
Followed