सीट का इतिहास: परंपरागत रूप से सपा के कब्जे में रही इस सीट पर बीते चुनाव में भाजपा ने सपा का तिलिस्म तोड़ दिया था। भोगांव विधानसभा सीट पर वर्तमान में भाजपा से रामनरेश अग्निहोत्री विधायक हैं। वे भाजपा सरकार में आबकारी मंत्री हैं। इससे पहले वे भाजपा से ही विधान परिषद सदस्य और प्रदेश महामंत्री के पद पर भी रह चुके हैं। उन्होंने बीते चुनाव में सपा के आलोक शाक्य को हराया था। आलोक शाक्य लगातार तीन बार विधायक और सपा सरकार में प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। उनके पिता रामौतार शाक्य भी भोगांव सीट से तीन बार विधायक चुने गए। यहां लोधी और शाक्य मतदाता अधिक संख्या में है।
| जाति | मतदाता |
| लोधी | 68 हजार |
| शाक्य | 36 हजार |
| एससी | 36 हजार |
| यादव | 30 हजार |
| क्षत्रिय | 29 हजार |
| ब्राह्मण | 19 हजार |
| मुस्लिम | 17 हजार |
| वैश्य | 05 हजार |
भोगांव विधानसभा क्षेत्र से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 91 गुजरता है, ऐसे में यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं। एतिहासिक दृष्टि से बिछवां क्षेत्र में काली नदी के किनारे ?स्थित बाबा लालपुर मंदिर और बौद्घ तीर्थ स्थल संकिसा से सटा जसराजपुर प्रमुख है। इसके अलावा बेवर में स्थित विदुर आश्रम भी पौराणिक है।
विधानसभा क्षेत्र में रोजगार और शिक्षा बड़ा मुद्दा है। अब तक जहां शासन द्वारा प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का काम शुरू नहीं हो सका है तो वहीं रोजगार के लिए कोई इंतजाम नहीं है। जिला योजना की धनराशि से स्थापित की गई पराग डेयरी भी लगभग 12 सालों से बंद है लेकिन इसे चालू कराने का भी प्रयास नहीं किया जा रहा है।
Followed