सीट का इतिहास
बीकापुर विस सीट पर राममंदिर का मुद्दा खूब छाया रहता है। विस क्षेत्र में नौ बार ऐसे नेता विधायक चुने गए, जिनके नाम में राम शब्द था। वर्ष 1974 से 2002 तक पांच बार सीताराम, तीन बार श्रीराम व एक बार परशुराम विधायक बने। इसी क्षेत्र से जिले की एक मात्र महिला नेता रानी मानवती देवी विधायक चुनी गईं। 2012 में सपा नेता मित्रसेन यादव को जीत मिली, उनके निधन के बाद उनके पुत्र आनंदसेन यहां से विस पहुंचे। वर्ष 2017 में यहां से भाजपा की शोभा सिंह चौहान को जीत मिली।
| जाति | मतदाता |
| मुस्लिम | 55 हजार |
| ब्राह्मण | 48 हजार |
| पासी | 45 हजार |
| यादव | 38 हजार |
| क्षत्रिय | 31 हजार |
| कुर्मी | 28 हजार |
| कोरी | 27 हजार |
| निषाद | 25 हजार |
| वैश्य | 11 हजार |
| अन्य | 52 हजार |
बेरोजगारी, उद्योग की कमी समेत मूलभूत जरूरतों बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई आदि का अभाव।
सब्जी और गन्ने का क्षेत्र है। धार्मिक रूप से भरतकुंड समेत रामवनगमन मार्ग की धरोहरें।
Followed