सीट का इतिहास: सदर विधानसभा में 2017 में भाजपा से प्रतीक भूषण शरण सिंह पहली बार विधायक बने हैं। वर्ष 2012 में इसी सीट से सपा के विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह विधायक चुने गए थे। विधानसभा चुनाव 2007 में बसपा से जलील अहमद खां विधायक चुने गए थे। सपा से 2002 व 1996 में भी सपा के विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह विधायक बने थे। इससे पूर्व वर्ष 1993 व 1991 में भाजपा से तुलसीदास राय चंदानी व 1989, 1985, 1980 के चुनाव में कांग्रेस से रघुराज प्रसाद उपाध्याय व 1977 में जनता पार्टी के फजलुल बारी उर्फ बन्ने भाई विधायक चुने गए थे।
| जाति | मतदाता |
| ब्राह्मण | 72 हजार |
| मुस्लिम | 55 हजार |
| अनुसूचित जाति | 55 हजार |
| क्षत्रिय | 35 हजार |
| यादव | 32 हजार |
| कायस्थ | 27 हजार |
शहरी इलाकों में सीवर लाइन न होने से जलभराव हो जाता है। हालांकि, सीवर लाइन डालने का प्रस्ताव शासन को जा चुका है।
इस विधानसभा क्षेत्र में दुखहरन नाथ मंदिर, सागर ताल और राजा देवीबख्श सिंह की ड्योढ़ी दर्शनीय स्थल हैं।
Followed