सीट का इतिहास : भाजपा के डॉ. आरएमडी अग्रवाल 2002 से विधायक हैं। यह भाजपा की परंपरागत सीट है। भाजपा के शिव प्रताप शुक्ला 1989 से 2002 से विधायक थे। डॉ आरएमडी अग्रवाल ने पहला चुनाव हिंदू महासभा से जीता था। दरअसल, भाजपा से नाराजगी के बाद योगी आदित्यनाथ ने डॉ. आरएमडी अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया था। भाजपा से शिव प्रताप शुक्ला लड़े थे लेकिन उन्हें चुनाव में हार मिली थी। बाद में आरएमडी भाजपा में आ गए। 2017 के विधानसभा चुनाव में 2,18,831 वोट मिले थे। भाजपा को 1,22,221 तो कांग्रेस व सपा के संयुक्त प्रत्याशी राणा राहुल सिंह को 61491 वोट मिले थे। राहुल को 60731 वोटों के अंतर से हार मिली थी।
| जाति | मतदाता |
| ब्राह्मण | 50 हजार |
| एससी | 45 हजार |
| मुस्लिम | 40 हजार |
| निषाद | 35 हजार |
| कायस्थ | 35 हजार |
| वैश्य | 30 हजार |
| कुर्मी | 28 हजार |
| क्षत्रिय | 25 हजार |
| यादव | 20 हजार |
| सैंथवार | 18 हजार |
| मौर्य | 12 हजार |
| एसटी | 3 हजार |
इस विधानसभा क्षेत्र में गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस, काली मंदिर, झारखंडी माहदेव, गीता वाटिका इसी विधानसभा क्षेत्र में हैं। इसके अलावा एम्स, खाद कारखाना, रामगढ़ताल व चिड़ियाघर भी इसी विधानसभा क्षेत्र में पड़ते हैं।
जलभराव, संकरी नालियां यहां की मुख्य मुद्दे है। नए क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण की जरूरत है।
Followed