1952 में कांग्रेस से रामगुलाम सिंह यादव, 1957 में सोशलिस्ट पार्टी से हरदयाल सिंह कुशवाहा, 1962 से कांग्रेस के ठाकुर केशव चन्द्र सिंह, 1967 में जनसंघ से दल सिंह यादव, 1969 में कांग्रेस से ठा. केशव चन्द्र सिंह, 1974 में जनसंघ से दल सिंह यादव, 1977 में निर्दलीय कन्हई सिंह कुशवाहा, 1980 और 84 में कांग्रेस से ठा. उदयवीर सिंह चौहान, 1989 में जनता दल से राममूर्ती सिंह वर्मा, 1991 में जनता दल से राममूर्ती सिंह वर्मा, 1993 में सपा से राममूर्ति सिंह वर्मा, 1996 में सपा से ठा. शरदवीर सिंह चौहान, 2002 में सपा से शरदवीर सिंह चौहान, 2007 में बसपा से नीरज मौर्य कुशवाहा, 2012 में बसपा से नीरज मौर्य कुशवाहा, इसके बाद 2017 में भाजपा से शरदवीर सिंह विधायक रहे।
कुल मतदाता : 342126
पुरुष मतदाता : 1,93,215
महिला मतदाता : 1,49,113
| जाति | मतदाता |
| पिछड़े | 1.60 लाख |
| ब्राह्मण | 24 हजार |
| वैश्य | 20 हजार |
शरदवीर सिंह (भाजपा)
उम्र : 45
शिक्षा : ग्रेजुएट
जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र गंगा, रामगंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। अधिकतर इलाका बाढ़ग्रस्त रहता है। इस वजह से यहां पर बेरोजगारी और गरीबी बहुत है। हर साल बाढ़ से तटवर्ती गांव बुरी तरह से प्रभावित होते हैं। तमाम इलाकों में नदी पर पुल की मांग अहम है। सड़कें और बेरोजगारी यहां का बड़ा मुद्दा है। तमाम ग्रामीण दूसरे प्रदेशों में मजदूरी करने जाते हैं।
जलालाबाद महर्षि जमदगिन का निवास स्थान रहा है। उनके आश्रम में उत्तरी भारत के तमाम विद्यार्थी अध्ययन के लिए आते थे। मां रेणुका के गर्भ से भगवान परशुराम का अवतार यहां पर हुआ था। जलालाबाद के देउरा, पटना देवकली, तिकोला, ढाईघाट, चिलौआ आदि स्थाना रामायण, महाभारत तथा बौद्घकाल की कई घटनाओं से जुड़े हैं। जहांगीर के शासनकाल में 1526 ई. में निजाम शाहवर्री यहां आए थे। यहां का पटना देवकली स्थित शिव मंदिर काफी प्राचीन है। मान्यता है कि यहां दैत्यगुरु शुक्राचार्य का आश्रम था। उन्होंने ही आठ शिवलिंगों की स्थापना की थी।
...........................................
Followed