इस विधानसभा सीट पर वर्ष 2012 व 2007 में बहुजन समाजवादी पार्टी के जासमीर अंसारी का कब्जा रहा। इसके पहले 2002 में सपा से अनिल वर्मा विजयी रहे। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ से जिला सटा होने के बाद भी विकास से कोसों दूर है।
कुल मतदाता : 3,51,059
पुरुष मतदाता : : 1,81,179
महिला मतदाता : 1,58,534
| जाति | मतदाता |
| मुस्लिम | 75 हजार |
| पासी | 70 हजार |
| कुर्मी | 40 हजार |
| ब्राह्मण | 22 हजार |
| गौतम | 20 हजार |
| यादव | 15 हजार |
| क्षत्रिय | 12 हजार |
| एससी | 10 हजार |
| अन्य | 40 हजार |
सुनील वर्मा (भाजपा)
उम्र : 39
शिक्षा : पोस्ट ग्रेजुएट
स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर नहीं हैं। बच्चों को तकनीकी शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता है। गांवों में साफ-सफाई व्यवस्था भी बदहाल रहती है।
राजा टोडरमल की जन्मस्थली होने से क्षेत्र काफी विख्यात है। उनके द्वारा क्षेत्र के ग्राम राजापुर स्थित बनवाया गया सरोवर प्रमुख है। प्रसिद्ध बाबा जंगली नाथ मंदिर को एक अंग्रेज अधिकारी ने बनवाया था। ग्राम अकबरपुर में प्रसिद्ध सूर्य कुंड मंदिर है। नगर में प्रसिद्ध सूफी संत मजाशाह कलंदर की दरगाह भी है।
Followed