इस विधानसभा क्षेत्र का पुनर्गठन 16वीं विधानसभा के चुनाव से पहले 2012 में हुआ था। इस विधानसभा क्षेत्र में पश्चिम एवं बीकेटी विधान सभा के इलाकों को शामिल करके बनाया गया था। हिंदुओं की आस्था के तीन एवं मुस्लिम के दो प्रमुख स्थल हैं। अलीगंज स्थित हनुमान मंदिर, डालीगंज में भोले बाबा की शक्तिपीठ मनकामेश्वर मंदिर व चौक की मां काली मंदिर हिंदु लोगों की आस्था का प्रतीक है। वहीं टीले वाली मस्जिद व नदवा कॉलेज मुस्लिम के आस्था के केंद्र हैं।
| जाति | मतदाता |
| ब्राह्मण | एक लाख |
| मुस्लिम | 60 हजार |
| दलित | 25 हजार |
डॉ. नीरज बोरा (भाजपा)
उम्र : 49
शिक्षा : पोस्ट ग्रेजुएट
सामाजिक कार्यकर्ता एवं कई बार पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक रह चुके डीपी बोरा के बेटे हैं। नीरज बोरा पेशे से एक चिकित्सक हैं।
गरीबों की बस्ती का विकास न होने बड़ी समस्या है। फैजुल्लागंज में बारिश व गोमती नदी का जलभराव, पीपे वाले पुल की जगह स्थायी पुल बनाने और बिजली, पानी सड़कें आदि समस्याएं भी हैं। आजादी के लंबे अरसे के बाद भी खदरा, त्रिवेणीनगर, फैजुल्लागंज, डालीगंज, दौलतगंज, भरतनगर, मड़ियांव आदि का अन्य इलाकों के मुकाबले विकास नहीं हो पाया। खासतौर पर सड़कों की समस्या आम है।
बड़ा इमामबाड़ा, घंटाघर।
Followed