सीट का इतिहास: नए परिसीमन में मेहनौन विधानसभा सीट वर्ष 2012 में गठित हुई। विधानसभा चुनाव 2012 में नवगठित मेहनौन विधानसभा से सपा की नंनदिता शुक्ला ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के विनय कुमार द्विवेदी ने जीत दर्ज की।
| जाति | मतदाता |
| ब्राह्मण मतदाता | 90 हजार |
| मुस्लिम | 60 हजार |
| अनुसूचित जाति कुर्मी | 60 हजार |
| कुर्मी | 45 हजार |
| क्षत्रिय | 30 हजार |
| यादव | 25 हजार |
| कायस्थ | 24 हजार |
क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। बिजली व जर्जर सड़कें आवागमन में मुसीबत बनी है।
पृथ्वीनाथ शिवमंदिर, महाभारत काल में स्थापित एशिया का सबसे बड़ा शिवलिंग। झालीधाम सांस्कृतिक विरासत। यहां कजरीतीज में लाखों शिवभक्त कांवड़ उठाकर जलाभिषेक करते हैं। तिर्रेमनोरमा में ऋषि उद्यालक की तपोभूमि, नचिकेता की तपोस्थली तथा पुराणों में सरस्वती के रूप में मान्यता प्राप्त मनोरमा नदी का उद्गम स्थल है। आज भी कार्तिक पूर्णिमा पर लाख्रों लोग स्नान, ध्यान करते हैं।
Followed