यह विधानसभा सीट कांग्रेस का गढ़ है। परंपरागत रूप से 1980 से इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी यहां से लगातार रिकॉर्ड नौ बार विधायक रहे। 2013 में उनके राज्यसभा सदस्य बनने के बाद हुए उपचुनाव में उनकी बेटी आराधना मिश्रा मोना कांग्रेस के टिकट पर यहां से जीत हासिल कर विधायक बनीं। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में आराधना मिश्रा मोना ने भाजपा के नागेश प्रताप सिंह को हराया था। आराधना मिश्रा मोना लगातार दूसरी बार विधायक होने के साथ कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता हैं। विधायक चुने जाने से पहले वह रामपुर खास ब्लॉक की दो बार प्रमुख भी रहीं।
कुल मतदाता : 317061
पुरुष मतदाता : 1,69,514
महिला मतदाता : 1,46,159
| जाति | मतदाता |
| ब्राह्मण | 80 हजार |
| ठाकुर | 60 हजार |
| कायस्थ | 40 हजार |
| कुर्मी | 30 हजार |
| यादव | हजार |
आराधना मिश्रा (कांग्रेस)
उम्र : 42
शिक्षा : 12वीं
स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। अतिक्रमण व जर्जर सड़कें मुसीबत बढ़ाती हैं।
धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध घुइसरनाथधाम लोगों की आस्था का केंद्र है। प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के दिन यहां तीन दिवसीय एकता महोत्सव का आयोजन किया जाता है। सई नदी के किनारे स्थित इस मंदिर के आसपास पयर्टन को बढ़ावा देने के लिए काफी काम कराए गए हैं।
Followed