सीट का इतिहास: पुर्नगठन के बाद 2012 में रसूलाबाद विधानसभा सीट बनी। 2012 में सपा के शिवकुमार बेरिया ने बसपा की निर्मला संखवार को हराकर जीत हासिल की। २०१७ के विधानसभा चुनाव में भाजपा से निर्मला संखवार ने सपा प्रत्याशी अरुणा कोरी को हराकर चुनाव जीता।
| जाति | मतदाता |
| ब्राह्मण | 37,000 हजार |
| यादव | 25,000 हजार |
| क्षत्रिय | 25,000 हजार |
| पाल | 22,000 हजार |
| मुसलमान | 20,000 हजार |
| अन्य | 15,000 हजार |
| अनुसूचित जाति | 11,000 हजार |
| कुशवाहा | 10,000 हजार |
| वैश्य | 6,000 हजार |
| लोधी | 6,000 हजार |
इस विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य, रोजगार, सड़क व नालियों का अभाव, जिला मुख्यालय तक पहुंचने कोई सीधा साधन नहीं है।
यहां पर ऐतिहासिक धर्मगढ़ बाबा मंदिर है, जहां शिवरात्रि के अलावा अन्य दिनों में भी काफी श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रहती है।
Followed