सीट का इतिहास
1993 में रुधौली विधानसभा (तत्कालीन रामनगर) से सपा प्रत्याशी बाबूराम वर्मा विधायक हुए 1996 में बहुजन समाज पार्टी के राम ललित चौधरी ने बाजी मारी। 2002 में सपा के अनूप पांडेय, 2007 में बसपा के राजेंद्र चौधरी विधायक बने। 2012 के चुनाव में जब रामनगर से रुधौली नामांतरण हुआ तो कांग्रेस से संजय प्रताप जायसवाल जीते। 2017 में उन्होंने भाजपा का दामन थामा और जीत हासिल की।
| जाति | मतदाता |
| मुस्लिम | 90 हजार |
| दलित | 75 हजार |
| कुर्मी | 73 हजार |
| ब्राह्मण | 41 हजार |
| यादव | 29 हजार |
| ठाकुर | 21 हजार |
| अन्य | 86 हजार |
सड़कों की बदहाली और आर्थिक संसाधनों का अभाव, नागरिक सुविधाओं का टोटा, लंबित पड़ीं पेयजल परियोजनाएं, कई गांवों में विद्युतीकरण नहीं।
मां काली मंदिर, दुर्गा मंदिर।
Followed