सैदपुर विधानसभा क्षेत्र का क्षेत्रफल 3377 वर्ग किलोमीटर है। एससी के लिये आरक्षित सीट है। यहां के विधायक सुभाष पासी हैं। वे 90 हजार 624 वोट पाकर विधायक बने हैं। दूसरे नंबर पर बसपा का प्रत्याशी था। सुभाष पासी वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भी विधायक निर्वाचित हुए थे। जब विधानसभा चुनावों का नगाड़ा बजता है तो प्राय: सपा और बसपा के बीच ही सीधी टक्कर देखने को मिलती है लेकिन जीत का समीकरण बदलने का श्रेय अधिकांशत: यादव वोटरों को ही जाता है।
कुल मतदाता : 355181
पुरुष मतदाता :193545
महिला मतदाता : 161609
| जाति | मतदाता |
| दलित | 75 हजार |
| यादव | 70 हजार |
| राजभर | 33 हजार |
| मुस्लिम | 26 हजार |
| कुशवाहा | 22 हजार |
| क्षत्रिय | 19 हजार |
| वैश्य | 18 हजार |
| ब्राह्मण | 17 हजार |
| चौहान | 12 हजार |
| बिंद | 11 हजार |
| पासी | 10 हजार |
सुभाष पासी
उम्र : 53
शिक्षा : 10 वीं
विकास कार्यों से क्षेत्र अछूता है।
श्रृंगी ऋषि का तपोवन औड़िहार स्थित वराह धाम स्थित है। मौर्य शासक स्कंद गुप्त ने जिस किले और स्तंभ का निर्माण कराया था। उसके अवशेष सैदपुर के भीतरी गांव में आज भी मौजूद हैं।
Followed