यह विधानसभा वर्ष 1967 में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र को मिलकर बनाई गई थी। सबसे पहले कांग्रेस पार्टी के राजा विजय कुमार त्रिपाठी ने पांच बार चुनाव जीतकर अपना दबदबा बनाए रखा। उसके बाद वर्ष 1977 में जनता पार्टी के चुनाव चिह्न में लड़े छेदा सिंह विधायक बने। कुछ दिन के बाद छेदा सिंह की मौत के बाद उपचुनाव हुआ। इसमें कांग्रेस पार्टी के राजा विजय कुमार त्रिपाठी फिर विजयी हुए। विधानसभा सीट से एक बार निर्दलीय और जनता पार्टी तथा समाजवादी पार्टी से तीन बार शारदा प्रताप शुक्ला विधायक बने। वहीं पर समाजवादी पार्टी से श्याम किशोर यादव दो बार विधायक रहे। बहुजन समाज पार्टी के चुनाव चिह्न पर लड़े इरशाद खान दो बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2017 में भारतीय जनता पार्टी की स्वाति सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अनुराग यादव को हराकर सरोजनी नगर विधानसभा सीट पर कब्जा किया।
| जाति | मतदाता |
| ब्राह्मण | 1.10 लाख |
| एससी | 90 हजार |
| पिछड़ी जातियां | 80 हजार |
| क्षत्रिय | 60 हजार |
| मुस्लिम | 30 हजार |
स्वाति सिंह (भाजपा)
उम्र :38
शिक्षा: पोस्ट ग्रेजुएट
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की पत्नी हैं। स्वाति सिंह राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भी हैं।
बदालीखेड़ा में सीवर लाइन की मांग। किसान पथ के निर्माण से प्रभावित किसानों को समय से मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिये जाने की मांग। क्षेत्र में फ्री होल्ड कॉलोनियों के अंदर सड़क, सीवर व पेयजल की सुविधा की मांग।
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, एसजीपीजीआई, बिजली पासी किला।
Followed