इस सीट से सुरेश कुमार खन्ना 1989 से लगातार आठवीं बार विधायक बने हैं। इनसे पहले 1985 में कांग्रेस से नवाब सिकंदर अली खां, 1980 में कांग्रेस से नवाब सादिक अली, 1977 में जनता पार्टी से मोहम्मद रफी खां, 1974 में आईएनसी (ओ) से मो. रफी खां, 1969 में जनसंघ से उमाशंकर शुक्ल, 1967 में कांग्रेस से मो. रफी खां, 1962 में कांग्रेस से रफी खां, 1957 में निर्दलीय अशफाक, 1959 में निर्दलीय सरदार दर्शन सिंह, 1952 में कांग्रेस से हकीम हबीब-उर-रहमान विधायक रहे थे।
कुल मतदाता : 308386
पुरुष मतदाता : 1,97,625
महिला मतदाता : 1,61,352
| जाति | मतदाता |
| मुस्लिम | 77 हजार |
| ब्राह्मण | 30 हजार |
| दलित | 20 हजार |
| ठाकुर | 15 हजार |
| वैश्य | 15 हजार |
सुरेश कुमार खन्ना (भाजपा)
उम्र : 63
शिक्षा : स्नातक, एलएलबी
शहर को तत्कालीन नगर विकास मंत्री रहे सुरेश कुमार खन्ना ने 2018 में नगर निगम का दर्जा तो दिला दिया लेकिन अभी सुविधाएं नगर निगम की तरह नहीं हो सकी हैं। शहर में सीवरेज, गंदगी की समस्या के साथ ही बेरोजगारी और शिक्षा का मुद्दा अहम है।
गर्रा और खन्नौत नदी के बीच बसे शाहजहांपुर की पहचान अमर शहीद काकोरी कांड के नायक ठा. रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां, पं. रामप्रसाद बिस्मिल के रूप में है। इसे शहीद नगरी के नाम से भी जाना जाता है। होली पर लाट साहब का जुलूस निकाला जाता है जो लगभग तीन सौ साल पुरानी परंपरा है।
Followed