साल 2017 में भाजपा के हरेंद्र प्रसाद सिंह विधायक चुने गए। जबकि दूसरे स्थान पर सपा के शचींद्र नाथ त्रिपाठी रहे। इस सीट पर सपा-भाजपा के बीच टक्कर होने के आसार हैं। सीट पर निर्णायक की भूमिका में यादव, पटेल और ब्राह्मण मतदाता होते हैं। वर्ष 2012 में सपा के शचींद्र नाथ त्रिपाठी ने बसपा के जगदीश नारायण राय को हराया था। वर्ष 2017 में भाजपा के डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने सपा के सिटिंग विधायक शचींद्र नाथ त्रिपाठी को हराया। पेशे से चिकित्सक हरेंद्र प्रसाद सिंह वर्ष 2017 में पहली बार जफराबाद से विधायक चुने गए। वह पैरामेडिकल कॉलेज के प्रबंधक भी हैं।
कुल मतदाता : 38,31,317
पुरुष :1,94,931
महिला :1,73,267
| जाति | मतदाता |
| एससी | 68 हजार |
| ब्राह्मण | 45 हजार |
| यादव | 42 हजार |
| क्षत्रिय | 37 हजार |
| पटेल | 34 हजार |
| मुस्लिम | 26 हजार |
| बिंद | 25 हजार |
| राजभर | 21 हजार |
| मौर्य | 16 हजार |
| वैश्य | 13 हजार |
| पाल | 13 हजार |
| अन्य | 43 हजार |
हरेंद्र प्रसाद सिंह (भाजपा)
उम्र : 55
शिक्षा : एमबीबीएस
यमदग्नि ऋषि का आश्रम है। सई-गोमती नदी के संगम स्थल पर रामेश्वर धाम है। मान्यता है कि भगवान राम जब लंका से विजय हासिल कर लौटे थे तब इसी स्थान पर स्नान किए थे, जिसका जिक्र राम चरित्र मानस में सई उतर गोमती नहाए, चौथे दिवस अवध पुर आए। ऐतिहासिक मंदिर त्रिलोचन महादेव मंदिर है।
जफराबाद में रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज, वरुणा एक्सप्रेस का ठहराव न होना।
Followed