जमानिया विधानसभा क्षेत्र 1957 में अस्तित्व में आया और अब तक 15 चुनाव हो चुके हैं। पूर्व में दिलदारनगर और जमानिया अलग–अलग विधानसभा सीट थी। परिसीमन के बाद वर्ष 2012 में दोनों विधानसभा को मिलाकर एक विधानसभा जमानिया कर दिया गया। सभी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। इस विधानसभा में सबसे अधिक बार कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है। कांग्रेस पार्टी शुरुआती दौर में जीती थी लेकिन 1980 के बाद कांग्रेस को जीत नसीब नहीं हुई। कांग्रेस यहां कमजोर हुई। जनता दल और बाद में समाजवादी पार्टी का दबदबा बढ़ता चला गया। इस विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय जनता पार्टी के साथ निर्दलीय प्रत्याशी को भी जनता ने एक बार जिताकर लखनऊ भेजा है।
कुल मतदाता : 393568
पुरुष मतदाता : 216480
महिला मतदाता : 177080
| जाति | मतदाता |
| मुसलमान | 50 हजार |
| दलित | 50 हजार |
| कुशवाहा | 40 हजार |
| यादव | 40 हजार |
| क्षत्रिय | 30 हजार |
| ब्राह्मण | 25 हजार |
| अन्य | 1.65 लाख |
सुनीता सिंह (भाजपा)
उम्र : 51
शिक्षा : ग्रेजुएट
लोग सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सालय आदि जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं।
जमदग्नि ऋषि की तपोभूमि रही।
Followed