फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   aamir khan and girlfriend gauri visit to anil kapoor house to offer condolences after Nirmal Kapoor Death

Aamir Khan: निर्मल कपूर के निधन के बाद बेटे अनिल से मिलने घर पहुंचे आमिर खान, गर्लफ्रेंड भी साथ नजर आईं

Sat, 03 May 2025 10:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 03 May 2025 10:34 PM IST
सार

Nirmal Kapoor Death: अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार 02 मई को निधन हो गया। आज शनिवार को एक्टर आमिर खान परिवार को दुख की घड़ी में सांत्वना देने पहुंचे। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड गौरी भी साथ दिखीं।

विज्ञापन
aamir khan and girlfriend gauri visit to anil kapoor house to offer condolences after Nirmal Kapoor Death
आमिर खान-गौरी स्प्रैट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बोनी कपूर और अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 90 वर्ष की आयु में कल शुक्रवार 02 मई को उनका निधन हो गया। आज शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। फिल्म जगत की तमाम हस्तियां दुख की इस घड़ी में कपूर परिवार को सांत्वना देने पहुंच रही हैं। अभिनेता आमिर खान भी अनिल कपूर के घर पहुंचे। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट साथ नजर आईं।

विज्ञापन


Kapoor Family Tree: तीन बेटे, एक बिटिया और नाती-पोते, भरा-पूरा है निर्मल कपूर का परिवार, कौन-कौन हैं सदस्य?

विज्ञापन

aamir khan and girlfriend gauri visit to anil kapoor house to offer condolences after Nirmal Kapoor Death
निर्मल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
कपूर आवास पर गौरी-आमिर खान
निर्मल कपूर के निधन की खबर मिलते ही फिल्मी सितारे अनिल कपूर के घर पहुंच रहे हैं। आज शनिवार को निर्मल के अंतिम संस्कार में भी कई सेलेब्स शामिल हुए। अब कपूर आवास पर परिवार को हिम्मत देने सितारे पहुंच रहे हैं। आज शनिवार को आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ अनिल कपूर के घर पहुंचे हैं। यह वीडियो विरल भियानी ने साझा किया है।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Viral Bhayani (@viralbhayani) द्वारा साझा की गई पोस्ट

aamir khan and girlfriend gauri visit to anil kapoor house to offer condolences after Nirmal Kapoor Death
करीना-करिश्मा-रणधीर कपूर-संजय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना-करिश्मा कपूर भी पहुंचीं परिवार से मिलने
अभिनत्री करीना कपूर और करिश्मा कपूर भी निर्मल कपूर के निधन के बाद परिवार से मिलने पहुंचीं। उनके अलावा एक्टर रणधीर कपूर भी परिवार से मिलने पहुंचे। निर्मल कपूर का निधन उम्र संबंधी बीमारियों के चलते हुआ।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Viral Bhayani (@viralbhayani) द्वारा साझा की गई पोस्ट

 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Viral Bhayani (@viralbhayani) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन

साल 1955 में हुई निर्मल कपूर की शादी

निर्मल कपूर की शादी साल 1955 में निर्माता सुरिंदर कपूर से हुई। दोनों के चार संताने हुईं- निर्माता बोनी कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर और बेटी रीना कपूर। निर्मल कपूर के निधन के बाद जावेद अख्तर, अनुपम खेर, रवीना टंडन, सुहाना खान सहित कई सेलेब्स मिलने पहुंचे हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed