फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ayesha Khan New Post Leaves Fans With A Question Of Engagement See Photos

‘धुरंधर’ फेम आयशा खान ने पहनी डायमंड रिंग, क्या सच में हो गई सगाई? मिस्ट्री मैन के साथ शेयर कीं रोमांटिक फोटोज

Tue, 18 Aug 2026 08:54 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 18 Aug 2026 08:54 PM IST
सार

Ayesha Khan: ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ से लोगों का ध्यान खींचने वाली एक्ट्रेस आयशा खान ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस कन्फ्यूज हो गए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Ayesha Khan New Post Leaves Fans With A Question Of Engagement See Photos
आयशा खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आयशा खान एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस ने उनकी सगाई की अटकलें लगाना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन

पोस्ट में क्या कुछ है खास?
तस्वीरों में आयशा एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं और उनके हाथ में एक खूबसूरत डायमंड रिंग भी दिखाई दे रही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की खबरें तेज हो गई हैं।

विज्ञापन

हालांकि, तस्वीरों को देखकर भले ही ऐसा लग रहा हो कि आयशा ने सगाई कर ली है, लेकिन कहानी में थोड़ा ट्विस्ट है। आयशा ने इन तस्वीरों में मिस्ट्री मैन का चेहरा छिपा रखा है। वहीं, उनकी पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह किसी ज्वेलरी ब्रांड के फोटोशूट का हिस्सा हो सकती है। एक्ट्रेस ने अभी तक अपनी सगाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयशा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- ‘ए ड्रीम।’ अब उनके इस कैप्शन ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर तस्वीरों में नजर आ रहा यह मिस्ट्री मैन कौन है और क्या डायमंड रिंग सिर्फ फोटोशूट का हिस्सा है या इसके पीछे कोई बड़ी खबर छिपी है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayesha Khan (@ayeshaakhan_official)

Ayesha Khan New Post Leaves Fans With A Question Of Engagement See Photos
फिल्म 'धुरंधर' का गाना 'शरारत' - फोटो : सोशल मीडिया

‘शरारत’ गाने से मिली खूब पॉपुलैरिटी

  • आयशा खान को ‘धुरंधर’ के सुपरहिट गाने ‘शरारत’ से काफी लोकप्रियता मिली।
  • फिल्म ‘धुरंधर’ में ‘शरारत’ गाने को कराची में होने वाली एक भव्य शादी के बैकग्राउंड में फिल्माया गया है।
  • गाने में आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा वेडिंग डांसर्स के रूप में नजर आती हैं।
  • दोनों ने अपने डांस और ग्लैमरस अंदाज से गाने में खूब रंग जमाया है।
  • इस गाने को शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है, जबकि मधुबंती बागची और जैस्मिन सैंडलस ने इसे अपनी आवाज दी है।
  • गाने की कोरियोग्राफी विजय गांगुली ने की है।


ये भी पढ़ें- क्या पहली बार साथ नजर आएंगे कियारा और सैफ अली खान? कनिका ढिल्लों करेंगी निर्देशन, ऐसी होगी फिल्म की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed