{"_id":"67fb722d3f61762ef404d381","slug":"aamir-khan-and-her-girlfriend-gauri-spratt-age-gap-both-seen-together-holding-hands-2025-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan-Gauri Spratt: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की उम्र में कितना अंतर? गर्लफ्रेंड के साथ दिखे अभिनेता","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aamir Khan-Gauri Spratt: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की उम्र में कितना अंतर? गर्लफ्रेंड के साथ दिखे अभिनेता
Sun, 13 Apr 2025 01:44 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:44 PM IST
सार
Aamir Khan-Gauri Spratt Age Gap: अभिनेता आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को हाल ही में एक समारोह में देखा गया। आइए जानते हैं दोनों की उम्र के बीच कितना अंतर है।
विज्ञापन
गौरी स्प्रैट और आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में अभिनेता आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ चीन में एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान कपल ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दोनों मकाऊ इंटरनेशनल कॉमेडी फेस्टिवल में हाथों में हाथ डाले पैपराजी के लिए पोज देते हुए नजर आए। आइए जानते हैं आमिर और उनकी गर्लफ्रेंड की उम्र में कितना अंतर है।
गौरी के साथ आमिर ने खिंचवाईं तस्वीरें
फेस्टिवल में आमिर खान काले रंग के कुर्ता-पायजामा और भारी कढ़ाई वाले शॉल में नजर आए। जबकि गौरी ने सफेद रंग की फूलों वाली साड़ी पहनी हुई थी। दोनों ने चीनी अभिनेताओं शेन टेंग और मा ली के साथ भी पोज दिए। इस साल मार्च में आमिर ने अपने जन्मदिन पर उन्होंने अपने प्रशंसकों और मीडिया को गौरी को अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में मिलवाया था।
विज्ञापन
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: गर्लफ्रेंड संग हाथों में हाथ डाले दिखे आमिर खान, अभिनेता ने किया कुछ ऐसा कि जीता फैंस का दिल
आमिर और गौरी की उम्र में कितना अंतर?
आमिर खान ने हाल ही में अपना 60वां जन्मदिन मनाया। वहीं, गौरी स्प्रैट की उम्र की बात करें तो वह 46 वर्ष की हैं। दोनों की उम्र में 14 साल का अंतर है। कथित तौर पर गौरी अपनी पिछली शादी से जुड़वां बच्चों की मां हैं। अभिनेता पिछले एक साल से गौरी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Ramya Krishnan: राम्या कृष्णन ने शुरू की 'जेलर 2' की शूटिंग, सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की खुशी
आमिर की पिछली शादियां
आमिर खान ने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से की थी और उनके दो बच्चे हुए इरा खान और जुनैद खान। साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 2005 में उन्होंने किरण राव से शादी कर ली। उन्होंने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे को जन्म दिया और उसका नाम आजाद रखा। हालांकि, साल 2021 में आमिर ने शादी के 15 साल बाद तलाक ले लिया।

AamirKhan in Macao just now!!!#aamirkhan pic.twitter.com/iAa7A2nNL5
— 𝓙𝓾𝓵𝓵𝓮𝓸𝓿𝓸 (@ITSS_ALLGOODMAN) April 12, 2025