फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan Birthday Special Why Is Aamir Called Mr Perfectionist here is the reason

Aamir Khan: आखिर खान को क्यों कहा जाता है मिस्टर परफेक्शनिस्ट? यह है बड़ी वजह

Fri, 14 Mar 2025 08:53 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 14 Mar 2025 08:53 AM IST
सार

Aamir Khan Birthday Special: आमिर खान आज 60 साल के हो गए हैं। 'दिल' फिल्म के दौरान उन्हें शबाना आजमी ने 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा था। उनकी सबसे बेहतरीन फिल्मों में 'थ्री ईडियट्स', 'लगान', 'दंगल' और 'रंग दे बसंती' हैं।

विज्ञापन
Aamir Khan Birthday Special Why Is Aamir Called Mr Perfectionist here is the reason
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions

विस्तार

आमिर खान किसी पहचान के मोहताज नहीं। बॉलीवुड के सुपर स्टार आमिर ने सालों से बॉलीवुड को बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनके काम की गुणवत्ता की वजह से उन्हें 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। हर साल 14 मार्च को उनका जन्मदिन मनाया जाता है। आज वह अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। आमिर खान ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' पर बताया था कि शबाना आजमी ने उन्हें 'मिस्टर प्रफेक्शनिस्ट' का टैग दिया था। उन्होंने ये भी बताया कि ये टैग उन्हें क्यों दिया गया।

विज्ञापन

'दिल' की शूटिंग के दौरान मिला खिताब
आमिर खान के मुताबिक यह टैग उन्हें तब दिया गया था जब वह 'दिल' फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे थे। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे थे। बाबा आजमी कैमरापर्सन के तौर पर काम कर रहे थे। वे बाबा आजमी के घर पर फिल्मों के बारे में लंबी बातचीत कर रहे थे। तभी शबाना आजमी ने आमिर को चाय दी और पूछा कि उन्हें इसमें कितनी चीनी चाहिए?
यह खबर भी पढ़ें: Amir Khan: आमिर खान की ये बातें उन्हें बाकी कलाकारों से बनाती हैं अलग, ऐसे ही नहीं बन गए मिस्टर परफेक्शनिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

Aamir Khan Birthday Special Why Is Aamir Called Mr Perfectionist here is the reason
शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर ने चाय में सही मात्रा में डाली चीनी
इसके बाद आमिर खान उनकी तरफ मुड़े और कहा कि कप कितना बड़ा है? शबाना ने आमिर को कप दिखाया। इसके बाद आमिर ने शबाना से पूछा कि चम्मच कितना बड़ा है? इसके बाद कप और चम्मच का साइज देख कर आमिर ने कहा कि इस चाय में एक चम्मच चीनी डाल दें। इसके बाद शबाना आजमी ने लोगों को इस घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे आमिर खान ने चाय में सही तरीके से सही मात्रा में चीनी डाली। इसके बाद से आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' नाम मिला।
यह खबर भी पढ़ें: Aamir On Sikandar: जन्मदिन मनाते हुए आमिर ने किया 'सिकंदर' फिल्म का जिक्र, सलमान को इस बात के लिए दी बधाई

विज्ञापन

Aamir Khan Birthday Special Why Is Aamir Called Mr Perfectionist here is the reason
आमिर खान, किरण, आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' का मतलब?
'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' अंग्रेजी का शब्द है। किसी व्यक्ति को सम्मान देने के लिए अंग्रेजी में 'मिस्टर' बुलाते हैं। 'परफेक्शनिस्ट' शब्द परफेक्ट से बना है, जिसका मतलब होता है, एकदम सही। इस तरह से अगर 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' शब्द का हिंदी में अनुवाद करेंगे तो बनेगा 'वह इंसान जो हर काम बहुत सही तरीके से करता हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed