{"_id":"68039ca9bf2cf1a25b0b81d0","slug":"aamir-khan-came-to-home-at-12-am-to-discuss-the-plan-says-mushtaq-khan-2025-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: इतनी सी बात के लिए आधी रात को मुश्ताक के घर पहुंच गए थे आमिर, एक्टर ने साझा किया किस्सा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aamir Khan: इतनी सी बात के लिए आधी रात को मुश्ताक के घर पहुंच गए थे आमिर, एक्टर ने साझा किया किस्सा
Sat, 19 Apr 2025 06:23 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 19 Apr 2025 06:23 PM IST
सार
Mushtaq Khan on Aamir Khan: मुश्ताक खान ने मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की तारीफ की है। मुश्ताक खान ने आमिर खान के बारे में बताया है कि वह कैसे किसी भी काम को संयोग पर नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने इससे जुड़ा किस्सा भी बताया है।
विज्ञापन
मुश्ताक खान, आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमिर खान अपना काम बहुत अच्छे से करने के लिए जाने जाते हैं। कई अभिनेता इसके लिए उनकी खूब तारीफ करते हैं। हाल ही में अभिनेता मुश्ताक खान ने आमिर खान की तारीफ की है। उन्होंने बताया कि कैसे आमिर खान किसी भी चीज को संयोग पर छोड़ने से इंकार कर दिया और कोशिश की कि सब कुछ पूरी तरह से ठीक हो।
विज्ञापन
अगले दिन शूट के बारे में बात की
फिल्मीमंता मीडिया से बातचीत में मुश्ताक खान ने बताया कि वह आमिर खान के साथ 'हम हैं राही प्यार के' सेट पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आमिर बहुत काबिल अभिनेता हैं और परफेक्शनिस्ट भी। आमिर खान हमेशा एकदम सही टेक लेते हैं और वह अपने साथी कलाकारों के साथ भी अच्छा व्यवहार करते हैं। मुश्ताक ने बताया कि शूट करते हुए दिन गुजर गया था, इसके बावजूद आमिर खान ने लोगों को प्लान समझाने के लिए बुलाया, ताकि अगले दिन के शूट के बारे में बात कर सकें। यह उनका काम के प्रति समर्पण था।
'केसरी चैप्टर 2' से लेकर '3 इडियट्स' तक इन फिल्मों में सहायक अभिनेता बने आर माधवन, फिर भी लूट ली महफिल

आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
एक लाइन से सहमत नहीं थे आमिर
मुश्ताक को आमिर के अडिग रवैये का तब भी एहसास हुआ जब वह 'अकेले हम अकेले तुम' में उनके साथ काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एक लाइन थी जिससे आमिर सहमत नहीं थे। जब मुश्ताक ने उनसे पूछा कि क्या करना चाहिए, तो शूटिंग आधे घंटे के लिए टाल दी गई। आखिरकार शूटिंग निर्देशक के कहने के मुताबिक पूरी हो गई।
Sonu Sood: सोनू सूद ने गरीब बच्चों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, इस तरह सवांरेंगे भविष्य

रात को मुश्ताक के घर पहुंचे आमिर
मुश्ताक ने बताया कि सब लोग शाम को घर चले गए। रात 10 बजे आमिर खान ने हमें फोन किया और कहा कि स्क्रिप्ट को लेकर एक आइडिया आया है। आमिर ने मुश्ताक से उस स्क्रिप्ट को रात में ही पढ़ने को कहा। मुश्ताक ने आमिर से स्क्रिप्ट मांगी लेकिन स्क्रिप्ट आते-आते 12.15 बज गए। इसके बाद दरवाजे पर दस्तक हुई। आमिर के ड्राइवर ने बताया कि सीन पर बात करने के लिए आमिर खान आए हैं।

आमिर को देखने के लिए लगी भीड़
मुश्ताक जब नीचे गए तो देखा कि आमिर खान बाहर इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आमिर को अंदर बुलाया लेकिन वह अंदर नहीं आए। फिर आमिर ने सीन के बारे में बात की। आमिर को देखने के लिए मोहल्ले वालों की भीड़ लग गई।