{"_id":"69b4558bdb20baddba0d1ace","slug":"aamir-khan-celebrates-25-years-of-lagaan-says-cast-would-listen-gayatri-mantra-while-travelling-2026-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'लगान' के सेट पर जाने से पहले सुना जाता था ये मंत्र, आमिर खान ने किया खुलासा; कहा- इससे बनती थी एकाग्रता","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'लगान' के सेट पर जाने से पहले सुना जाता था ये मंत्र, आमिर खान ने किया खुलासा; कहा- इससे बनती थी एकाग्रता
Fri, 13 Mar 2026 11:51 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:51 PM IST
सार
Aamir Khan On Lagaan: फिल्म 'लगान' की आज रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग हुई। इस मौके पर आमिर खान ने फिल्म से जुड़ी एक खास बात बताई है।
विज्ञापन
लगान, आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'लगान' इस साल जून में अपने 25 साल पूरे कर रही है। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 2026 के रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन दिखाया गया। इस मौके पर फिल्म के अभिनेता आमिर खान ने बताया कि 'लगान' के सेट पर कैमरे चलने से पहले, फिल्म की पूरी टीम अपने दिन की शुरुआत गायत्री मंत्र से करती थी। उन्होंने आगे कहा कि इस रोजाना के रिवाज से टीम में एक सामूहिक अनुशासन और एकाग्रता पैदा होती थी।
विज्ञापन
लगान
- फोटो : सोशल मीडिया
शूटिंग पर जाने से पहले सुनते थे गायत्री मंत्र
आमिर खान ने पीटीआई से कहा 'जब हम बस में सफर करते थे, तो अखिलेन्द्र मिश्रा गायत्री मंत्र बजाते थे। कुछ लोग ऐसे भी थे जो अंग्रेजी गाने सुनना चाहते थे, लेकिन मैंने जोर दिया कि हम गायत्री मंत्र ही सुनें। छह महीने तक, हम शूटिंग की जगह पर पहुंचने से पहले हर रोज इसे सुनते थे। इससे हमें मन की एकाग्र अवस्था में पहुंचने में मदद मिली।'

एलपीजी की कमी से शूटिंग प्रभावित, मुश्किल में मुंबई फिल्म सिटी के क्रू; प्रोड्यूसर्स ने दी ये चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है फिल्म की कहानी?
'लगान' एक ऐसे गांव वालों की कहानी है, जो तिगुना लगान देने से बचने के लिए, क्रिकेट के खेल में अंग्रेजों को हराने के लिए एक बेतरतीब टीम बनाते हैं। इस फिल्म को समीक्षकों से खूब तारीफ मिली और यह व्यावसायिक रूप से भी सफल रही। साथ ही, इसे 'सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म' कैटेगरी में एकेडमी अवॉर्ड के लिए भी नामांकित किया गया था।

फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म 'लगान' 15 जून 2001 को रिलीज हुई थी। इसके निर्माता आमिर खान थे। इसमें आमिर खान के अलावा ग्रेसी सिंह, रेचल शेली, सुहासिनी मुले, कुलभूषण खरबंदा, राजेंद्र गुप्ता और रघुबीर यादव ने अभिनय किया था।
फिल्म 'लगान' 15 जून 2001 को रिलीज हुई थी। इसके निर्माता आमिर खान थे। इसमें आमिर खान के अलावा ग्रेसी सिंह, रेचल शेली, सुहासिनी मुले, कुलभूषण खरबंदा, राजेंद्र गुप्ता और रघुबीर यादव ने अभिनय किया था।