फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan film sitaare zameen par trailer release postponed due to pahalgam attack

Sitaare Zameen Par: तय समय पर रिलीज नहीं होगा 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर, इस वजह से लिया गया फैसला

Tue, 29 Apr 2025 03:33 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 29 Apr 2025 03:33 PM IST
सार

Sitaare Zameen Par Trailer Postponed: इस हफ्ते फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर रिलीज होने वाला था लेकिन निर्माताओं ने इसे टाल दिया है। आमिर खान के करीबियों ने इसे टालने की वजह बताई है।

विज्ञापन
Aamir Khan film sitaare zameen par trailer release postponed due to pahalgam attack
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म 'सितारे जमीन पर' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसी हफ्ते इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला था लेकिन पहलगाम हमले की वजह से इसे टाल दिया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक यह फैसला हमले में जान गंवाने वाले लोगों को इज्जत देने और देश के मूड को देखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन

'सितारे जमीन पर' की कहानी
आपको बता दें कि 'सितारे जमीन पर' फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'तारे जमीन पर' की सीक्वल है। फिल्म में दिखाया गया था कि एक कमजोर बच्चा कैसे जिंदगी जीने में संघर्ष करता है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा था। 
इस फिल्म का सीक्वल 'सितारे जमीन पर' भी लगभग उसी मुद्दे पर बनी है। इस फिल्म में विकलांग लोगों की कहानी और उनका स्ट्रगल दिखाया गया है।
Aamir Khan: फिल्म 'सितारे जमीन पर' में कैसा होगा आमिर खान का किरदार? अभिनेता ने किया खुलासा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में कैसा होगा आमिर का किरदार?
चीन में एक फैन क्लब से बात करते हुए आमिर खान ने 'सितारे जमीन पर' के बारे में कहा 'सितारे जमीन पर' लगभग तैयार है। यह फिल्म 'तारे जमीन पर' की सीक्वल है। यह उससे 10 कदम आगे है। यह विकलांग लोगों पर बनी है। यह प्यार, दोस्ती और जिंदगी से ऊपर है। 'तारे जमीन पर' फिल्म ने आपको रुलाया लेकिन ये फिल्म आपको हंसाएगी। यह कॉमेडी है लेकिन इसकी थीम एक जैसी है।'
Anushka Virat: अनुष्का शर्मा ने विराट को लेकर किया खुलासा, कहा- जैसे मैदान पर होते हैं, वैसे असल जिंदगी में...
 
विज्ञापन

अलग है आमिर खान का किरदार
आमिर खान ने फिल्म के बारे में कहा 'तारे जमीन पर' में मेरा किरदार बहुत संवेदनशील था। इस फिल्म में मेरा किरदार इसके बिल्कुल उलटा है। मैं इसमें बहुत सख्त हूं। राजनीतिक तौर से गलत और हर किसी की बेइज्जती करने वाला बना हूं। मैं इसमें पत्नी और मां से झगड़ा करता हूं। मेरा किरदार इसमें बास्केटबॉल कोच का है जो अपने सीनियर को पीटता है। वह एक ऐसा आदमी है जो कई अंदरूनी परेशानियों से जूझता है।'

पहलगाम हमले के बाद प्रोग्राम रद्द
आपको बता दें कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्टकों पर हमला कर दिया। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई। हमले में कई लोग जख्मी हुए। इस हमले के बाद कई फिल्मी सितारों ने अपने प्रोग्राम रद्द कर दिए हैं। गायक अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपने कॉन्सर्ट रद्द कर दिए, तो वहीं सलमान खान ने अपनी यूके की यात्रा रद्द कर दी जहां वह एक प्रेग्राम में हिस्सा लेने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed