Aamir Khan-Gauri Honeymoon: ऑस्ट्रेलिया में हनीमून मनाएंगे आमिर खान-गौरी स्प्रैट? IFFM में भी लेंगे हिस्सा
Aamir Khan Gauri Spratt Honeymoon: आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने 05 जुलाई 2026 को शादी रचाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये जोड़ी अब ऑस्ट्रेलिया में हनीमून मनाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने अपने घर पर आयोजित निजी समारोह में 05 जुलाई को रजिस्टर्ड मैरिज की। शादी के बाद कपल अब ऑस्ट्रेलिया में हनीमून मनाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट के चलते वे मेलबर्न रवाना होंगे। आमिर और गौरी अपनी इस वर्क ट्रिप को मजेदार फैमिली हॉलीडे के रूप में देख रहे हैं। इस यात्रा में आमिर खान के छोटे बेटे आजाद और गौरी का बेटा क्विन भी साथ होंगे।
ऑस्ट्रेलिया घूमेंगे आमिर खान और गौरी स्प्रैट
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट बच्चों के साथ मेलबर्न की यात्रा पर साथ होंगे। इस ट्रिप पर गौरी के बेटे क्विन साथ होंगे। वहीं, आमिर खान और एक्स वाइफ किरण राव के बेटे आजाद भी जाएंगे। इससे दोनों परिवारों के बच्चों को एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। वहीं, आमिर और गौरी साथ में क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे। आमिर खान और गौरी इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) में हिस्सा लेंगे। अपने काम के अलावा आमिर खान और गौरी इसी ट्रिप के दौरान छुट्टियां मनाएंगे।
कब होगा IFFM का आयोजन?
छुट्टियों के बाद उम्मीद है कि आमिर खान भारतीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में हिस्सा लेंगे, जहां उन्हें 'सितारे जमीन पर' में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नामांकन मिला है। बता दें कि इस फेस्टिवल के नॉमिनेशन का हाल ही में एलान हुआ था। यह फेस्टिवल 13 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा। इस फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा और ओटीटी प्लेटफॉर्म की बेहतरीन फिल्मों और वेब सीरीज को अवॉर्ड दिए जाएंगे।
फैमिली हाउस में शिफ्ट होने की तैयारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरी से शादी के बाद आमिर खान मरीना स्थित अपने फैमिली हाउस में शिफ्ट होंगे। दरअसल, इस घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। इसके चलते आमिर खान पाली हिल स्थित घर में रह रहे थे। अब मरीना वाले घर में काम लगभग पूरा होने वाला है। आमिर ने इस बिल्डिंग में तीन अपार्टमेंट लिए हैं। एक में वे गौरी और क्विन साथ रहेंगे। एक अपार्टमेंट में आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव अपने बेटे आजाद के साथ रहेंगी। वहीं, एक में आमिर खान की मां और बहनें निखहत-फरहत रहेंगी।