Sitaare Zameen Par X Review: आमिर की 'सितारे जमीन पर' ने छू लिया दर्शकों का दिल, सोशल मीडिया पर बटोरी तारीफें
Sitare Zameen Par Twitter Review: आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर एक्स पर दर्शकों की पहली प्रतिक्रिया क्या है, चलिए आपको बताते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आए हैं और इस बार उन्होंने ‘सितारे जमीन पर’ के जरिए दर्शकों की भावनाओं को गहराई से छू लिया है। तीन साल के ब्रेक के बाद आई इस फिल्म में आमिर खान ने न सिर्फ एक कोच की भूमिका निभाई है, बल्कि एक सामाजिक संदेश भी देने की कोशिश की है—कि हर बच्चा खास होता है, बस जरूरत है उन्हें समझने और सहारा देने की।
दिल छू लेने वाली कहानी
आर. एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी दिव्यांग बच्चों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच के किरदार में नजर आते हैं, जिन्हें ऐसे बच्चों की टीम को ट्रेनिंग देनी होती है जो शारीरिक या मानसिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं। इस फिल्म को आमिर की 2007 की ब्लॉकबस्टर 'तारे जमीन पर' की स्प्रिचुअल सीक्वल के रूप में देखा जा रहा है। जेनेलिया देशमुख ने आमिर के साथ मुख्य भूमिका निभाई है, और उनकी स्क्रीन पर मौजूदगी ने फिल्म में भावनात्मक गहराई जोड़ी है।
सोशल मीडिया पर दर्शकों का रिएक्शन
फिल्म रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर तारीफों का तांता लग गया है। एक यूजर ने लिखा, 'ये सिर्फ रीमेक नहीं है, ये एक अनुभव है। आमिर ने एक बार फिर ईमानदारी से अभिनय किया है और नए एक्टर्स ने दिल जीत लिया है।' सोशल मीडिया पर फिल्म को इमोशनल, इंस्पिरेशनल और फैमिली फ्रेंडली बताया जा रहा है।
Just watched #SitaareZameenPar — yes, it’s a remake of Champions, but wow, the heart it brings is real. Aamir delivers with sincerity, and the debut actors steal the show. Emotional, uplifting, and worth your time. ❤️🏀 #SZP #AamirKhan pic.twitter.com/nqnlMTUkaf
— Trader shetty (@ShettyTrader) June 19, 2025
#SitaareZameenParReview
— Vivek Mishra (@actor_vivekm89) June 19, 2025
This film is more than just about “stars” 🌟
1 2 34 5 stars can't measure it.
You can’t judge the heart and effort of those special kids and #AamirKhan 🙏
It’s emotional, powerful & truly special.#SitaareZameenPar is a must-watch!
Must watch. That's it. pic.twitter.com/IsRX9iYEXX
#SitaareZameenParReview ~ MASTERPIECE!
— CineHub (@Its_CineHub) June 19, 2025
Ratings: ⭐️⭐️⭐️⭐️ ½#SitaareZameenPar is a typical #AamirKhan film, with all the ingredients to go down as one of his finest films ever! SUPER DIRECTION, SUPER SCREENPLAY, and a SUPER MESSAGE that should echo everywhere — "SABKA APNA APNA… pic.twitter.com/LDoph7qADu
क्या 'सितारे जमीन पर' फिर बनाएगी रिकॉर्ड?
फिल्म की थीम, अभिनय और भावनात्मक अपील को देखकर कहा जा सकता है कि अगर पॉजिटिव रिव्यू और ऑडियंस का सपोर्ट बना रहा, तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी दौड़ तय कर सकती है आमिर खान की वापसी ने साबित कर दिया है कि वे सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि संवेदनशील कहानियों के सच्चे दूत हैं। ‘सितारे ज़मीन पर’ एक ऐसी फिल्म है, जो आपको सोचने पर मजबूर करती है और दिल से जोड़ती है।