Aamir Khan-Gauri: आमिर की किस खूबी पर दिल हार बैठीं गौरी स्प्रैट? बोलीं- मुझे ऐसे पार्टनर की तलाश थी जो...
Aamir Khan-Gauri: आमिर खान ने हाल ही में अपने 60वें जन्मदिन के अवसर पर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्पैड को मीडिया से मिलवाया। गौरी, आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में काम करती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमिर खान की जिंदगी में तीसरी बार प्यार की एंट्री हो चुकी है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने अपने 60वें जन्मदिन पर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया। एक्टर ने खुलासा किया कि वे और गौरी करीब 18 महीने से साथ हैं। करीब 25 साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। वहीं, हाल ही में गौरी ने बताया कि आमिर खान की कौन सी खूबी उन्हें सबसे अच्छी लगी।
आमिर खान प्रोडक्शन हाउस में काम करती हैं गौरी
आमिर खान ने हाल ही में अपने जन्मदिन से एक दिन पहले 13 मार्च को अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैड को मीडिया से मिलवाया और अपना रिलेशन कंफर्म किया। गौरी मीडिया से मिलीं और अपनी पहली बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें आमिर से कैसे प्यार हो गया? गौरी आमिर के प्रोडक्शन हाउस में काम कर रही हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Tejasswi Prakash: तेजस्वी के लिए जब मां ने बेच दिए अपने कंगन, भावुक होकर अभिनेत्री ने साझा किया किस्सा
बोलीं- पार्टनर में ढूंढ रही थीं ये खूबियां
गौरी स्प्रैड ने कहा कि अपने पार्टनर में उन्हें क्या-क्या खूबियां चाहिए? गौरी ने आगे कहा, 'मुझे ऐसा इंसान चाहिए था जो दयालु, जेंटलमैन हो और सबका ख्याल रखने वाला हो'। इस पर आमिर खान ने कहा, 'और आखिरकार तुम्हें मैं मिल गया'? आमिर खान ने कहा कि वे 18 महीने से साथ हैं। वे अब गौरी को मीडिया से मिलवाने में कंफर्टेबल हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Be Happy: अभिषेक बच्चन की फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया से गदगद हुए अमिताभ, कहा- ‘इससे गर्व की बात और कुछ नहीं’
आमिर खान ने मीडिया से मांगा सपोर्ट
वहीं आमिर खान ने गौरी के बारे में बताया कि उन्हें क्या पसंद आया? एक्टर ने कहा, 'मैं किसी ऐसे शख्स की तलाश में था, जिसके साथ मैं शांत रह सकूं, जो मुझे सुकून दे। और गौरी में ये खूबियां दिखीं। मैंने उन्हें यह भी बताने की पूरी कोशिश की कि इस रिलेशनशिप पर क्या रिएक्शन होंगे। मीडिया की प्रतिक्रिया...गौरी को इसके लिए काफी हद तक तैयार किया। गौरी को इसकी आदत नहीं है। उम्मीद है कि लोग निजता का ख्याल रखेंगे।