फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan learn tab dance in only 45 days and did it in dhoom 3 went to australia

Aamir Khan: आमिर खान ने डेढ़ महीने में सीखा था 'धूम 3' का ये डांस, बच्चों के साथ की थी मेहनत

Sun, 23 Mar 2025 03:55 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 23 Mar 2025 03:55 PM IST
सार

Aamir Khan Tap Dance: आमिर खान ने 'धूम थ्री' फिल्म में कुछ खास किया था। वह इस खास चीज को सीखने के लिए ऑस्ट्रेलिया तक गए थे। आइए जानते हैं इसके बारे में।

विज्ञापन
Aamir Khan learn tab dance in only 45 days and did it in dhoom 3 went to australia
आमिर खान - फोटो : फोटो- यूट्यूब

विस्तार

अभिनेता आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। वह हर काम को बहुच अच्छे ढंग से करते हैं। फिल्म में वह जब भी अदाकारी करते हैं तो उस किरदार में पूरी तरह से उतर जाते हैं। आमिर खान ने अपनी फिल्म 'धूम थ्री' में भी कुछ ऐसा ही किया था। इस फिल्म में आमिर खान ने धूम की सिग्नेचर म्यूजिक पर टैप डांस किया था। इसके बारे में आमिर खान ने बताया है कि इसको सीखने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की थी। हालांकि टैप डांस करना आसान नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)


धूम थ्री गाने के लिए आमिर ने की मेहनत
आमिर खान ने हाल ही में बताया है कि फिल्म में टाइटल गाने पर डांस करना था। सब लोग सोच रहे थे कि इस पर किस तरह का डांस होगा। तो मैंने आदि (आदित्य चोपड़ा) को बोला कि इस पर टैप डांस करेंगे। इस पर आदि ने कहा कि कैसे करेंगे। इस पर आमिर ने कहा कि मैं इसको सीखूंगा। आमिर के मुताबिक वह जो टैप डांसिग सोच रहे थे वह असली वाला टैप डांसिग था। लेकिन आदि नया टैप डांस के बारे में सोच रहे थे जिससे एक तरह का म्यूजिक निकलता है।
Ranbir Kapoor-Yash: पर्दे के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर रणबीर से भिड़ेंगे यश, जानें क्या है पूरा मामला?
 

Aamir Khan learn tab dance in only 45 days and did it in dhoom 3 went to australia
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
आमिर खान ने बच्चों के साथ सीखा डांस
आमिर खान ने  बताया कि टैप डांस के लिए दुनिया के सबसे अच्छे टैप डांसर से संपर्क किया गया। उनसे कहा गया कि आप कोरियोग्राफ भी कीजिए और एक्टर को सिखाइए। इस डांस के बेसिक को सीखने के लिए 2 से 3 तीन साल लगते हैं लेकिन मैंने इसे डेढ़ महीने में सीखा। इसे सीखने के लिए मैं ऑस्ट्रेलिया के सिडनी गया। वहां छोटे-छोटे बच्चों के साथ डांस सीखा। आमिर के मुताबिक फिल्म में टैप डांस धीमा होना था लेकिन ये तेज हो गया।
Aamir Khan: आमिर के लिए मुश्किल था वो दौर, दिन में पी जाया करते थे पूरी बोतल शराब, जानें क्या है मामला?
 

नई पार्टनर को लेकर चर्चा में हैं आमिर
आपको बता दें कि आमिर खान इन दिनों अपनी नई पार्टनर गौरी स्प्रैट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी से अपने रिश्ते की बता कबूली थी। आमिर खान ने सबसे पहले रीना दत्ता से साल 1986 में शादी की थी। वह 16 साल तक एक दूसरे के साथ रहे। दोनों से दो बच्चे हैं, जुनैद और आयरा खान। आमिर और रीना का साल 2002 में तलाक हो गया था। आमिर खान ने साल 2005 में किरण राव से शादी की। 2021 में अलग होने से पहले दोनों 16 साल तक एक दूसरे के साथ रहे। दोनों से एक बेटा आजाद है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed