Aamir Khan: गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ लंच डेट पर स्पॉट हुए आमिर खान, बेटा आजाद भी साथ आया नजर
Aamir Khan Spotted With Girlfriend: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर बैंगलोर की रहने वालीं गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता गौरी के साथ लंच करने के बाद स्पॉट हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्टर आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर फैंस एक्साइटेड है। इसी बीच आमिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। रविवार को आमिर खान को मुंबई में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट और बेटे आजाद के साथ लंच डेट पर स्पॉट किया गया। तीनों को एक फेमस रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए कैमरों ने कैद किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
कैजुअल लुक में नजर आए आमिर और गौरी
मानव मंगलानी के कैमरे में तीनों कैद हुए। लंच आउटिंग के दौरान आमिर ने बेहद सिंपल और कंफर्टेबल ड्रेसिंग स्टाइल अपनाया। उन्होंने हल्की रंग की टी-शर्ट और पैंट पहन रखी थी, वहीं गौरी स्प्रैट और आजाद भी कूल और कैजुअल अवतार में नजर आए। कैमरों के सामने तीनों ने पोज नहीं दिया और सीधे अपनी कार की ओर बढ़ गए।
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Sitaare Zaameen Par Star Cast: सितारे जमीन पर के 10 डिसेबल्ड बास्केटबॉल प्लेयर, जो करेंगे गुलशन की नाक में दम
गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे आमिर
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का रिश्ता पिछले कुछ समय से चर्चा में है। आमिर ने इस साल अपने 60वें जन्मदिन पर मीडिया के सामने गौरी को पहली बार इंट्रोड्यूस किया था। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात करीब 25 साल पहले हुई थी, लेकिन फिर संपर्क टूट गया। दो साल पहले इनका दोबारा मिलना हुआ और अब ये कपल करीब 18 महीने से साथ है।
बेंगलुरु की रहने वाली हैं गौरी
गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं और पहले शादीशुदा रही हैं। उनका एक छह साल का बेटा भी है। गौरी और आमिर की पहली पब्लिक अपीयरेंस मकाओ इंटरनेशनल कॉमेडी फेस्टिवल के दौरान हुई थी, जहां दोनों ने साथ में रेड कारपेट पर भी शिरकत की थी।
ये खबर भी पढ़ें: Sitare Zameen Par: आमिर खान के लिए बढ़ीं मुश्किलें, इसलिए शुरु हुई 'सितारे जमीन पर' के बॉयकॉट की मांग
प्रोफेशनल फ्रंट पर भी सक्रिय हैं आमिर
जहां एक तरफ आमिर की पर्सनल लाइफ मीडिया की नजरों में है, वहीं दूसरी ओर वो अपने करियर में भी एक कदम आगे रखने जा रहे हैं। उनकी अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2007 में आई 'तारे जमीन पर' की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है। फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया डिसूजा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
3 साल बाद पर्दे पर आएंगे नजर
आखिरी बार आमिर को साल 2022 में आई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। यानी वो फिर से पर्दे पर करीब 3 साल बाद आ रहे हैं। अब फैंस को उम्मीद है कि 'सितारे जमीन पर' से आमिर फिर से अपना वही पुराना जादू दोहराएंगे।