फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   aamir khan on upcoming film sitare zameen par says it will not be released on ott

Aamir Khan: ओटीटी पर नहीं रिलीज होगी 'सितारे जमीन पर’, आमिर खान ने फिल्म को लेकर किए कई खुलासे

Sat, 07 Jun 2025 07:17 AM IST
हिमांशु सोनी अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 07 Jun 2025 07:17 AM IST
सार

Aamir Khan on Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म सिर्फ सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी।

विज्ञापन
aamir khan on upcoming film sitare zameen par says it will not be released on ott
सितारे जमीन पर - फोटो : AamirKhanTalkies

विस्तार

बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चा में हैं। एक मीडिया इंटरैक्शन में उन्होंने रिलीज से जुड़े कन्फ्यूजन और न्यूरोडायवर्जेंट पीड़ितों संग अपने अनुभव समेत कई अहम बातें शेयर कीं।

विज्ञापन

‘फिल्म सिर्फ थिएटर में रिलीज होगी’  
आमिर खान ने इस दौरान कहा, ‘इस फिल्म की रिलीज को लेकर कई बातें सामने आई हैं और इससे जुड़ी कई चर्चाएं चल रही हैं। मैं ये साफ करना चाहता हूं कि मेरी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ केवल थिएटर में रिलीज होगी।’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘ओटीटी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का आजकल काफी प्रभाव है, लेकिन मैं थिएटर को प्राथमिकता देता हूं और इसी पर अपना पूरा ध्यान लगा रहा हूं। इसलिए जो भी कन्फ्यूजन है, उसे दूर करते हुए मैं दोहराना चाहता हूं कि फिल्म केवल थिएटर में ही रिलीज होगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

aamir khan on upcoming film sitare zameen par says it will not be released on ott
सितारे जमीन पर - फोटो : इंस्टाग्राम- @zeemusiccompany

‘थिएटर के सामने सबसे बड़ी चुनौती है पायरेसी’
फिल्मों के ऑनलाइन लीक होने को लेकर भी अभिनेता ने बात की। उन्होंने कहा, ‘थिएटर के सामने सबसे बड़ी मुसीबत पायरेसी है। यह एक बहुत बड़ा मुद्दा है जो फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी नुकसानदेह है। पायरेसी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए, लेकिन आजकल यह बहुत ज्यादा हो रही है, जो बहुत ही दुखद है।’

‘शूटिंग में एक भी टकराव नहीं हुआ’
आमिर ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, ‘सच कहूं तो ये पहली बार हुआ कि पूरी शूटिंग के दौरान एक भी बार किसी तरह का टकराव नहीं हुआ। वरना आमतौर पर हर फिल्म में कहीं न कहीं डायरेक्टर-डीओपी के बीच या प्रोडक्शन और कॉस्ट्यूम डिजाइनर के बीच कुछ न कुछ हो ही जाता है। लेकिन इस फिल्म  में जरूरत ही नहीं पड़ी किसी को शांत करवाने की।’

उन्होंने आगे कहा,  ‘इसका पूरा क्रेडिट उन दस न्यूरोडाइवर्जेंट एडल्ट्स को जाता है जिनके साथ हमने शूट किया। वो जैसे ही सेट पर आते थे, उनके चेहरे पर मासूम मुस्कान होती थी, वो सबको गले लगाते थे, प्यार से मिलते थे और उनकी एनर्जी पूरे सेट में फैल जाती थी।’

आमिर ने कहा, ‘उनकी मौजूदगी ने हमें भी बदल दिया। कोई ऊंची आवाज में बात नहीं करता था, कोई किसी से उलझता नहीं था। सब अपने आप ज्यादा शांत, समझदार और केयरिंग हो गए थे। मैं ये दिल से कहता हूं - उनकी वजह से हम सबका व्यवहार बेहतर हो गया और शायद हम थोड़े बेहतर इंसान भी बन गए।’

aamir khan on upcoming film sitare zameen par says it will not be released on ott
सितारे जमीन पर - फोटो : AamirKhanTalkies

 ‘स्क्रीनिंग आम लोगों के लिए रखी’
आमिर ने फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर कहा, ‘मैं हर फिल्म की टेस्ट स्क्रीनिंग करता हूं लेकिन उसमें मैं फिल्म के लोगों को नहीं बुलाता। डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, ऐक्टर्स - इनका नजरिया अलग होता है। मैं ऑडियंस को बुलाता हूं वो जो आम लोग हैं, जिनका सीधा कनेक्शन सिर्फ स्टोरी से होता है, इमोशन से होता है। और वही असली रिएक्शन होता है मेरे लिए।’

ये खबर भी पढ़ें: Rana Daggubati: नेपोटिज्म पर बोले अभिनेता राणा दग्गुबाती, 'जो परिवार से है, उसके लिए रास्ते थोड़े आसान'

आमिर ने कहा, ‘इस फिल्म में भी हमने यही किया और बहुत स्ट्रॉन्ग रिस्पॉन्स मिला। लोगों को फिल्म बहुत पसंद आई। खास तौर पर ये जो 10 किरदार हैं और ये जो रियल न्यूरोडाइवर्जेंट ऐडल्ट्स हैं, इनका काम देखकर लोग हैरान रह गए।’

न्यूरोडाइवर्जेंट लोगों के साथ काम का अनुभव
आमिर ने फिल्म की शूटिंग के दौरान न्यूरोडाइवर्जेंट के साथ काम करने के अपने अनुभव को भी शेयर किया। उन्होंने कहा, ‘न्यूरोडाइवर्जेंट लोगों के साथ काम करने में उतना ही टाइम लगा जितना आम एक्टर्स के साथ, कभी-कभी तो कम। ये भी मेहनत करते हैं, लाइन्स रिहर्स करते हैं, और कभी-कभी लाइन भूल जाते हैं, जैसे सभी करते हैं। रीटेक होता है, लेकिन कभी देरी नहीं हुई।’

 

aamir khan on upcoming film sitare zameen par says it will not be released on ott
सितारे जमीन पर - फोटो : इंस्टाग्राम-@aamirkhanproductions

‘बदतमीज होने का मौका मिला तो खूब एन्जॉय किया’
इसके अलावा आमिर ने अपने किरदार के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘मैंने इस किरदार को बहुत एन्जॉय किया क्योंकि मुझे बदतमीज होने का मौका बहुत कम मिलता है। असल जिंदगी में मेरी मम्मी ने बहुत अच्छी परवरिश की है, मुझे बदतमीजी करना नहीं आता, मैं किसी से रूडली बात नहीं कर पाता। लेकिन इस फिल्म में, मुझे बदतमीजी करनी थी, हर किसी को कुछ न कुछ कड़वा बोलना था। तो मैंने इस बदतमीजी को करने का भरपूर मजा लिया।’

ये खबर भी पढ़ें:Video Viral: 89 में भी फिट हैं बॉलीवुड के ही मैन, राजपाल यादव ने छुए धर्मेंद्र के पैर, लिया आशीर्वाद

‘स्पोर्ट्स फिल्मों में मेरी किस्मत अच्छी रही’
आमिर ने आगे कहा, ‘स्पोर्ट्स बेस्ड फिल्मों में मेरी किस्मत हमेशा अच्छी रही है- ‘लगान’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘दंगल’ जैसी फिल्मों ने मेरी जिंदगी और करियर दोनों को खास बनाया है।  मुझे कभी नहीं लगा था कि मैं स्पोर्ट्स फिल्मों में इतना काम कर पाऊंगा।’

उन्होंने कहा, ‘मैंने ‘अव्वल नंबर’ जैसी फिल्म में भी काम किया है, हालांकि वो फ्लॉप रही। लेकिन रणबीर कपूर उस फिल्म के बड़े फैन हैं। पहले मुझे लगा था कि वो मजाक कर रहे हैं, लेकिन जब उन्होंने जोश से फिल्म के हर सीन और डायलॉग सुनाए, तब समझ आया कि उन्हें सच में ये फिल्म बचपन से बहुत पसंद है और उनके दिल में इसकी खास जगह है।’

 

aamir khan on upcoming film sitare zameen par says it will not be released on ott
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
कब रिलीज होगी ‘सितारे जमीन पर’?
बता दें 'सितारे जमीन पर' 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये एक स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा है, जो 2018 की स्पेनिश फिल्म 'चैंपियंस' का आधिकारिक रूपांतरण है। इसमें आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका में हैं, जो मानसिक रूप से विकलांग खिलाड़ियों की एक टीम का मार्गदर्शन करते हैं। फिल्म का निर्देशन आर. एस. प्रसन्ना ने किया है और इसमें जेनिलिया देशमुख भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed