फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan Productions pays tribute to Pradeep Rawat says He will be missed terribly by all of us Laganites

'बहुत सीधे-सादे और बड़े दिल वाले थे, बहुत याद आओगे..'; प्रदीप रावत के निधन पर 'लगान' परिवार ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 05 Aug 2026 05:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 05 Aug 2026 05:26 PM IST
सार

Pradeep Rawat Death: 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का बीते दिन 04 अगस्त को निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। आज बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर आमिर खान प्रोडक्शंस ने भावुक पोस्ट साझा कर श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन
Aamir Khan Productions pays tribute to Pradeep Rawat says He will be missed terribly by all of us Laganites
प्रदीप रावत - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions

विस्तार

प्रदीप रावत नहीं रहे। कैंसर के चलते मंगलवार 04 अगस्त को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। आज बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी आखिरी यात्रा में 'लगान' फिल्म की पूरी टीम पहुंचीं। एक्टर आमिर खान, आशुतोष गोवारिकर और अमीन हाजी समेत कई और सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। आमिर खान प्रोडक्शंस ने भी एक पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन


Pradeep Rawat: पंचतत्व में विलीन हुए प्रदीप रावत, अंतिम दर्शन करने पहुंचे आमिर; ‘लगान’ के कई कलाकार हुए शामिल
विज्ञापन


'लगान' परिवार ने दी श्रद्धांजलि
प्रदीप रावत के निधन की दुखद सूचना सामने आने के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके निधन पर 'लगान' की टीम ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए याद किया है। आज बुधवार को आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक पोस्ट साझा किया है। इसमें लिखा है, 'प्रदीप रावत एक सीधे-सादे और बड़े दिल वाले इंसान थे। जिन लोगों को उन्हें जानने का सौभाग्य मिला, उन्होंने उनकी अच्छाई और उनकी साफगोई को महसूस किया'।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा- 'आप बहुत याद आओगे'
पोस्ट में आगे लिखा है, 'फिल्म 'लगान' में देवा और 'गजनी' में गजनी के तौर पर उनके अभिनय ने लाखों लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। हम सभी 'लगान' परिवार के सदस्यों को उनकी बहुत याद आएगी। प्रदीप जी, आप अमर हैं'।

प्रदीप रावत का करियर
प्रदीप ने अपने करियर में लगभग 150 फिल्मों में काम किया था। उनके अभिनय सफर की शुरुआत थिएटर से हुई थी। साल 1985 में फिल्म ‘मेरी जंग’ से उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में उन्होंने अनिल कपूर, अमरीश पुरी जैसे कलाकारों के साथ काम किया। इसके बाद प्रदीप ने कई हिंदी फिल्मों में अभिनय किया। प्रदीप रावत ने 'अग्निपथ', 'बागी', 'कोयला', 'मेजर साहब' और 'सरफरोश' जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अधिकांश फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाए। बावजूद इसके उन्होंने अपनी अच्छी पहचान बनाई। जब आमिर खान की 'गजनी' रिलीज हुई, तो बहुत कम लोगों को उम्मीद थी कि यह कमर्शियल रिकॉर्ड तोड़ेगी। यह फिल्म प्रदीप रावत के करियर के लिए भी एक माइलस्टोन बनी। आज भी, 'गजनी' का नाम आमिर खान के ट्रांसफॉर्मेशन के साथ-साथ प्रदीप रावत की जबरदस्त और डरावनी परफॉर्मेंस के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में भी प्रदीप अश्वत्थामा के किरदार के लिए जाने गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed