फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kahaani Ghar Ghar Kii Actress Tina Parekh Reveals About Her Wedding and Love Story With Vikram Hazra

दादी के कंगन, भाभी की साड़ी पहन बनीं दुल्हन, 'कहानी घर घर की' शो की इस अभिनेत्री ने आश्रम में रचाई थी शादी

Wed, 05 Aug 2026 06:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 05 Aug 2026 06:27 PM IST
सार

Tina Parekh On Her Wedding: सीरियल 'कहानी घर घर की' फेम अभिनेत्री टीना पारेख ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बहुत सादगी के साथ आश्रम में शादी रचाई थी।

विज्ञापन
Kahaani Ghar Ghar Kii Actress Tina Parekh Reveals About Her Wedding and Love Story With Vikram Hazra
टीना पारेख-विक्रम हजरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीना पारेख ने सीरियल 'कहानी घर घर की' में पार्वती (साक्षी तंवर) की बेटी श्रुति की भूमिका निभाकर अच्छी पहचान हासिल की थी। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी का किस्सा शेयर किया है। अभिनेत्री की शादी को 20 साल हो चुके हैं। टीना ने बताया कि उन्होंने अपनी शादी पर ज्वैलरी या ड्रेस में कोई खर्चा नहीं किया था। वहीं, शादी भी आश्रम में की।

विज्ञापन


श्री श्री रविशंकर के आश्रम में रचाई शादी
बता दें कि टीना पारेख ने साल 2008 में शोबिज को अलविदा कह दिया था। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें अपनी शादी से जुड़ा किस्सा साझा करती दिखी हैं। टीना ने बताया कि उन्होंने श्री श्री रविशंकर के आश्रम में शादी की थी। शादी में उन्होंने अपनी भाभी की साड़ी पहनी थी। दादी के कंगन और बहन का मांग टीका पहना था।

विज्ञापन

Kahaani Ghar Ghar Kii Actress Tina Parekh Reveals About Her Wedding and Love Story With Vikram Hazra
टीना पारेख-विक्रम हजरा - फोटो : सोशल मीडिया

पारिवारिक मूल्यों को दी तवज्जो
बता दें कि टीना ने साल 2007 में मशहूर म्यूजिशियन विक्रम हजरा से शादी रचाई थी। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी शादी श्री श्री रविशंकर के आश्रम में बेहद सादगी के साथ हुई। दोनों की मुलाकात भी सत्संगके दौरान हुई थी। टीना ने कहा कि उन्होंने अपनी शादी में पारिवारिक मूल्यों को तरजीह दी। साथ अपनी जिंदगी में उन महिलाओं का आशीर्वाद खास तरीके से साथ रखा, जो उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। 

Kahaani Ghar Ghar Kii Actress Tina Parekh Reveals About Her Wedding and Love Story With Vikram Hazra
टीना पारेख-विक्रम हजरा - फोटो : सोशल मीडिया

करीबी महिलाओं को जोड़ा 
टीना ने जब दुल्हन बनीं तो शादी के दौरान पहनी गई हर चीज में किसी न किसी महिला को जोड़ा। टीना ने शादी में मैरून रंग की साड़ी पहनी। वह उनकी भाभी की थी। दादी के कंगन और दीदी के मांग टीका को ज्वैलरी के रूप में पहना। टीना ने यह भी बताया कि उनके मामा का निधन हो गया था। मगर उनकी मामी और नानी ने रस्म निभाते हुए शादी की चुनरी दी। शादी के बाकी ज्वैलरी उन्हें मां ने गिफ्ट की। इस तरह शादी में पारिवारिक मूल्य और परंपराएं दोनों शामिल रहीं। 
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tina Parakh (@tinaparakh) द्वारा साझा की गई पोस्ट


विज्ञापन

Kahaani Ghar Ghar Kii Actress Tina Parekh Reveals About Her Wedding and Love Story With Vikram Hazra
टीना पारेख-विक्रम हजरा - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के 20 साल हुए पूरे
टीना पारेख ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में यह खुलासा किया था कि शादी के बाद उनके लिए नए जीवन की शुरुआत आसान नहीं थी। अभिनेत्री ने बताया था कि उन्होंने सिर्फ पांच दिन बाद ही पति से अलग होने का फैसला तक ले लिया था। वे अपने मायके लौटना चाहती थीं। हालांकि, उनके पति ने समझदारी दिखाई और कहा कि तीन महीने साथ रहकर देखते हैं। अगर वे खुश नहीं रहीं तो वे टीना को उनके घर छोड़ देंगे। टीना भी सहमत हो गईं यह तरीका कारगर साबित हुआ। आज करीब शादी के 20 साल हो गए, वे दोनों सुखद शादीशुदा जिंदगी में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed