फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   shahrukh khan top Kroll Brand Value Report 2025 ranveer singh leaves virat kohli behind

शाहरुख बने ब्रांड वैल्यू के ‘किंग’, कोहली को पछाड़ दूसरे नंबर पर आए ‘धुरंधर’ रणवीर; देखें लिस्ट में और कौन?

Wed, 05 Aug 2026 07:11 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 05 Aug 2026 07:11 PM IST
सार

Kroll Brand Valuation Report 2025: सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2025 में शाहरुख खान पहले नंबर पर आए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर अभिनेता रणवीर सिंह का नाम आया है। बड़ी बात यह है कि इस बार लिस्ट में रणवीर ने विराट कोहली जैसे नामी क्रिकेटर को पछाड़ा है। जानें इस लिस्ट में और कौन हैं शामिल?

विज्ञापन
shahrukh khan top Kroll Brand Value Report 2025 ranveer singh leaves virat kohli behind
शाहरुख खान, विराट कोहली और रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल ही में क्रोल ने अपनी सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2025 जारी की है। इस लिस्ट में भारत के करीब 25 टॉप सेलिब्रिटी की ब्रांड वैल्यू की समीक्षा की गई। लिस्ट में इस साल सभी को पछाड़कर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान नंबर एक पर आए हैं।

विज्ञापन


2024 के मुकाबले कम हुई ब्रांड वैल्यू
लिस्ट में भारत के टॉप 25 सेलेब्रिटी ब्रांड्स की कुल वैल्यू 2 अरब अमेरिकी डॉलर आंकी गई है। यह 2024 की लिस्ट के मुकाबले 3.7 फीसदी कम है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट में 13 पुरुष और 12 महिला सेलेब्रिटीज शामिल हैं। सेलेब्स की ब्रांड वैल्यू का आकलन उनके ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो और सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी के आधार पर किया गया है।

विज्ञापन

shahrukh khan top Kroll Brand Value Report 2025 ranveer singh leaves virat kohli behind
शाहरुख खान - फोटो : एक्स

शाहरुख बने ब्रांड वैल्यू के बादशाह 
2025 की जारी की गई रिपोर्ट में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पहले स्थान पर हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू करीब 2 अरब अमेरिकी डॉलर आंकी गई है। वहीं इससे पहले 2024 की रिपोर्ट में किंग खान तीसरे नंबर पर थे। इस साल उन्होंने सीधी तीन अंकों की छलांग लगाई है।

shahrukh khan top Kroll Brand Value Report 2025 ranveer singh leaves virat kohli behind
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विराट को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर आए रणवीर 
वहीं शाहरुख के ठीक पीछे 'धुरंधर' अभिनेता रणवीर सिंह दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 162.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ अपनी दूसरी रैंक बरकरार रखी है। वहीं पिछले साल पहले नंबर पर रहे क्रिकेटर विराट कोहली इस बार 158.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

shahrukh khan top Kroll Brand Value Report 2025 ranveer singh leaves virat kohli behind
रोहित, अनन्या और सामंथा - फोटो : X

शाहरुख और रणवीर की फिल्मों का कमाल 
यह रैंकिंग ऐसे समय में सामने आई है, जब शाहरुख खान अपनी फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। वहीं रणवीर सिंह हाल ही में 'धुरंधर' जैसी फ्रेंचाइजी दे चुके हैं। इन दोनों फिल्मों के चलते इनकी ब्रांड वैल्यू में काफी इजाफा हुआ है।

लिस्ट में ये नाम भी शामिल  

  • रोहित शर्मा - 17वें स्थान से 14वें स्थान पर पहुंचे।  
  • अनन्या पांडे - 25वें स्थान से 19वें स्थान पर पहुंचीं।  
  • सामंथा रुथ प्रभु - 28वें स्थान से 25वें स्थान पर पहुंचीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed