फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunny Deol Debut movie Betaab Release Turns 43 years Of Actor shares Post saying Grateful for every memory

Betaab: सनी देओल की डेब्यू फिल्म 'बेताब' की रिलीज को 43 साल पूरे; एक्टर बोले- 'आपका प्यार मेरी सबसे बड़ी ताकत'

Wed, 05 Aug 2026 03:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 05 Aug 2026 03:52 PM IST
सार

43 Years Of Betaab Release: अभिनेता सनी देओल के सिनेमाई सफर को आज 43 साल पूरे हो गए हैं। आज 05 अगस्त के दिन उनकी डेब्यू फिल्म 'बेताब' रिलीज हुई थी। एक्टर ने पुरानी यादों को ताजा किया है।

विज्ञापन
Sunny Deol Debut movie Betaab Release Turns 43 years Of Actor shares Post saying Grateful for every memory
बेताब - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsunnydeol

विस्तार

साल 1983 में आज के दिन फिल्म 'बेताब' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा को एक शानदार हीरो मिला था, जिसकी धमक आज भी कायम है। बात सनी देओल की हो रही है। उन्होंने आज से 43 साल पहले इसी फिल्म से डेब्यू किया था और फिल्म की रिलीज के साथ ही छा गए थे। उन्होंने फिल्म की एनिवर्सरी पर सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

सनी देओल ने साझा कीं यादें
सनी देओल ने आज बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म 'बेताब' की एक क्लिप साझा की है। उन्होंने 'जब हम जवां होंगे' गाना साझा किया है, जिसमें वे और अमृता सिंह नजर आ रहे हैं। इसके साथ सनी देओल ने पुरानी यादें साझा की हैं और साथ ही करीब चार दशकों से बेशुमार मोहब्बत देने के लिए दर्शकों का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- 'आपका प्यार ही सबसे बड़ी ताकत'
सनी देओल ने लिखा है, '43 साल पहले 'बेताब' से सिनेमा में मेरा सफर शुरू हुआ था। तब जो प्यार मुझे मिला और आज भी मिल रहा है, वही मेरी सबसे बड़ी ताकत रही है। इस सफर का हिस्सा रहे हर पल, हर फिल्म और हर इंसान के प्रति मैं शुक्रगुजार हूं। आगे और भी कई वर्षों, नई कहानियों और ढेर सारे प्यार का इंतजार है'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)


विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी 'बेताब'
राहुल रवैल के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में शम्मी कपूर और प्रेम चोपड़ा भी नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट रही थी। आर.डी. बर्मन का संगीत और फिल्म के गाने आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इस फिल्म को दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के 'विजेता फिल्म्स' के बैनर तले बनाया गया था।

बंटवारा 1947 में नजर आएंगे सनी देओल
सनी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे आगामी फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रीति जिंटा नजर आएंगी। फिल्म में शबाना आजमी और अली फजल जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं। राजकुमार संतोषी निर्देशित इस फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। यह 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed