फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vedika Pinto Mahima Makwana and Vikrant Massey Netflix Web series Musafir Cafe Season 2 Announced

अधूरी मोहब्बत की कहानी को पूरा करने फिर लौटेंगे मुसाफिर; सीरीज 'मुसाफिर कैफे' के दूसरे सीजन का एलान

Wed, 05 Aug 2026 03:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 05 Aug 2026 03:01 PM IST
सार

Musafir Cafe Season 2: वेब सीरीज 'मुसाफिर कैफे' का दूसरा सीजन आने वाला है। पार्ट 2 का आधिकारिक एलान आज बुधवार को किया गया है।

विज्ञापन
Vedika Pinto Mahima Makwana and Vikrant Massey Netflix Web series Musafir Cafe Season 2 Announced
'मुसाफिर कैफे' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

विक्रांत मैसी, महिमा मकवाना और वेदिका पिंटो अभिनीत सीरीज 'मुसाफिर कैफे' 24 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। यह रोमांटिक लव स्टोरी सीरीज है। यह ऐसे मोड़ पर खत्म हुई, जहां दर्शकों के कई सवाल अधूरे रह गए। ऐसे कयास तो लगाए ही जा रहे थे कि इसका दूसरा सीजन आएगा। आज, बुधवार को इसका आधिकारिक एलान भी हो गया है।

विज्ञापन


जल्द आएगा दूसरा सीजन
'मुसाफिर कैफे' सीरीज का दूसरा सीजन भी आएगा। आज नेटफ्लिक्स ने इसका एलान किया है। एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें पहले पार्ट की कुछ क्लिप्स साझा की गई हैं। आखिर में विक्रांत मैसी, महिमा और वेदिका यह खुशखबरी शेयर करते हैं कि मुसाफिर फिर लौटेंगे। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'अधूरी मोहब्बत की कहानी को पूरा करने, ये मुसाफिर वापस लौटेंगे'। दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर जल्दी आएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


सुधा, प्रीति और चंदर की झलक फिर दिखेगी
'मुसाफिर कैफे 2' उस कहानी का अगला अध्याय है, जिसे एक सीजन से आगे बढ़ना ही था। जब चंदर, सुधा और प्रीति की दुनिया को एक बार फिर से रचा जा रहा है, तो दर्शक उन रिश्तों, भावनाओं और अनसुलझे सवालों का इंतजार कर सकते हैं, जिन्होंने इस सीरीज को इतना यादगार बना दिया। रोमांस के अलावा, 'मुसाफिर कैफे' ने दर्शकों के दिलों को गहराई से छुआ, क्योंकि हर कोई चंदर, सुधा या प्रीति में खुद की झलक देख सकता था, उन फैसलों में जो उन्हें लेने पड़े और उन फैसलों के सही समय में।

सीरीज की स्टारकास्ट
नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड, तान्या बामी ने कहा, 'सीरीज 'मुसाफिर कैफे' ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसकी एंडिंग और आगे क्या होगा, डायलॉग्स, किरदारों और म्यूजिक को लेकर बहसें हो रही हैं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 'मुसाफिर कैफे 2' के जरिए हम हम प्यार-मोहब्बत की कहानी को उसके अगले रोमांचक पड़ाव पर ले जाने के लिए बहुत उत्साहित हैं'। रुचिर अरुण के निर्देशन में बनी यह सीरीज दिव्य प्रकाश दुबे के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। इसे जय सुब्रमण्यम, अनुज गोसालिया और विक्रांत मैसी ने प्रोड्यूस किया है। सीरीज में आदिल हुसैन, राजीव सिद्धार्थ, अनुभा फतेहपुरिया, सादिया सिद्दीकी और लवलीन मिश्रा जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed