फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pradeep rawat death remembering iconic characters from mahabharat to Ghajini and sye

Pradeep Rawat: भिक्षु यादव के रोल से जीता राष्ट्रीय पुरस्कार; गजनी बनकर बॉलीवुड को दी पहली 100 करोड़ी फिल्म

Wed, 05 Aug 2026 04:07 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 05 Aug 2026 04:07 PM IST
सार

Pradeep Rawat Iconic Roles: दिवंगत अभिनेता प्रदीप रावत ने कई हिट फिल्मों में परफेक्ट विलेन के किरदार निभाया था। 'महाभारत' के अश्वत्थामा से लेकर 'गजनी' के विलेन तक जो भी रोल उन्होंने किए वह पर्दे से सीधे दर्शकाें के दिल तक उतर गए।

विज्ञापन
pradeep rawat death remembering iconic characters from mahabharat to Ghajini and sye
प्रदीप रावत के यादगार किरदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता प्रदीप रावत के निधन के बाद से ही फैंस उनके निभाए किरदारों को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। भले ही उनके चाहने वाले अब प्रदीप को किसी नए किरदार में नहीं देख पाएंगे पर एक कलाकार के तौर पर वो अपने कई यादगार किरदार पीछे छोड़ गए हैं। इस खबर में जानिए प्रदीप के निभाए पांच यादगार और मशहूर किरदारों के बारे में...
विज्ञापन

pradeep rawat death remembering iconic characters from mahabharat to Ghajini and sye
'महाभारत' में प्रदीप रावत - फोटो : सोशल मीडिया

1. 'महाभारत' में अश्वत्थामा 
बीआर चोपड़ा के प्रसिद्ध पौराणिक टीवी सीरियल 'महाभारत' में दिवंगत प्रदीप रावत ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था। अस्सी और नब्बे के दशक में घर-घर मशहूर हुए इस सीरियल में प्रदीप के अभिनय को भी दर्शकों ने खूब सराहा था। उस वक्त प्रदीप 36 साल के थे और इस किरदार से उन्होंने टीवी पर डेब्यू किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

pradeep rawat death remembering iconic characters from mahabharat to Ghajini and sye
फिल्म 'सरफरोश' में प्रदीप रावत - फोटो : सोशल मीडिया

2. 'सरफरोश' में सुल्तान 
1999 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘सरफरोश’ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म में प्रदीप ने सुल्तान का किरदार निभाया था। सुल्तान एक तस्कर और गैंगस्टर रहता है जिसे एसीपी राठौर बने आमिर खान पूरी फिल्म में खोजते रहते हैं।

विज्ञापन

pradeep rawat death remembering iconic characters from mahabharat to Ghajini and sye
फिल्म 'लगान' में प्रदीप रावत - फोटो : सोशल मीडिया

3. 'लगान' में देवा 
साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘लगान’ में भी प्रदीप ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने फिल्म में देवा का किरदार निभाया था। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि पहले यह रोल मुकेश ऋषि को ऑफर हुआ मगर वह अपने बिजी शेड्यूल की वजह से नहीं कर पाए।
आमिर ने एक रात प्रदीप को फोन किया और वह यह रोल निभाने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने फिल्म में एक सिख फौजी देवा सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया था।

pradeep rawat death remembering iconic characters from mahabharat to Ghajini and sye
फिल्म 'साई' में प्रदीप रावत - फोटो : सोशल मीडिया

4. 'साई' में भिक्षु यादव 
फिल्म ‘साई’ 2004 में रिलीज हुई थी। यह एक स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म थी। फिल्म में प्रदीप रावत ने विलेन भिक्षु यादव का किरदार निभाया था। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा और नितिन मुख्य किरदारों में थे। फिल्म ‘सई’ का निर्देशन एस.एस राजामौली ने किया था।
इस तेलुगु फिल्म के लिए प्रदीप ने बेस्ट विलेन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किया था। इसी फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट विलेन के फिल्मफेयर और संतोषम अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

pradeep rawat death remembering iconic characters from mahabharat to Ghajini and sye
फिल्म 'गजनी' में प्रदीप रावत - फोटो : सोशल मीडिया

5. 'गजनी' में गजनी धर्मात्मा 
2005 में तमिल फिल्म 'गजनी' रिलीज हुई थी। इसमें एक्टर सूर्या मुख्य किरदार में थे। फिल्म में प्रदीप रावत ने विलेन का रोल निभाया था। फिल्म हिट साबित हुई तो 2008 में 'गजनी' नाम से ही इसका रीमेक बनाया गया। इस फिल्म में मुख्य भूमिका आमिर खान ने निभाई थी। विलेन का रोल एक बार फिर प्रदीप ने ही निभाया।
उन्होंने इस किरदार को इतना आइकॉनिक बना दिया कि उनके किरदार ‘गजनी धर्मात्मा’ का खौफ आज तक दर्शक भूल नहीं पाए। यह फिल्म 100 करोड़ कमाने वाली पहली बाॅलीवुड फिल्म बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed