फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kajol Birthday Wishes Ajay Devgn And Tanisha mukherjee Share Emotional Post

Kajol Birthday: 52 साल की हुईं काजोल, अजय देवगन ने लुटाया प्यार; बहन तनीषा ने लिखी दिल को छूने वाली पोस्ट

Wed, 05 Aug 2026 04:02 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 05 Aug 2026 04:02 PM IST
सार

Kajol Birthday Wishes: आज अभिनेत्री काजोल अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अभिनेता और पति अजय देवगन ने काजोल पर खूब प्यार लुटाया। काजोल की बहन तनीषा ने भी सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए इमोशनल बात लिखी है। 

विज्ञापन
Kajol Birthday Wishes Ajay Devgn And Tanisha mukherjee Share Emotional Post
अजय देवगन ने काजोल को किया बर्थ डे विश - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn

विस्तार

काजोल का चुलबुलापन, हंसी और मस्तमौला अंदाज फैंस को खूब भाता है। अभिनेत्री की हंसी के तो पति अजय देवगन भी कायल हैं। अभिनेता के जोक्स पर सबसे ज्यादा काजोल ही हंसती हैं। वहीं काजोल की बहन तनीषा भी अभिनेत्री को खूब प्यार करती हैं। अजय और तनीषा ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर काजोल के जन्मदिन पर प्यार भरी पोस्ट साझा की हैं। यहां जानिए, दोनों ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा? 

विज्ञापन


काजोल के लिए अजय देवगन ने लिखी प्यार भरी बात 
अजय देवगन ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस काजोल के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अलग-अलग मौकों पर हंसती हुईं नजर आ रही हैं, इन मौकों पर अजय देवगन भी नजर आ रहे हैं। साथ ही वह कैप्शन में लिखते हैं, ‘पता चला है कि इतने साल से मेरे सबसे अच्छे जोक्स की ऑडियंस एक ही रही है। जन्मदिन मुबारक हो काजोल। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

विज्ञापन
विज्ञापन



 

तनीषा ने भी साझा की पोस्ट 
अजय देवगन के अलावा काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। काजोल और अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के कैप्शन में वह लिखती हैं, ‘मेरी प्यारी कैडी। हम जिंदगी भर ऐसे ही हंसते-मुस्कुराते रहें। जन्मदिन मुबारक हो मेरी खूबसूरत बहन। लव यू काजोल।’ 

View this post on Instagram

A post shared by Tanishaa Mukerji (@tanishaamukerji)




ये खबर भी पढ़ें: Kajol: नेगेटिव रोल के लिए यह अवॉर्ड पाने वाली पहली महिला; इस डायरेक्टर के लिए लकी चार्म; पढ़ें काजोल के किस्से 

करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं काजोल?
काजोल फिल्मों के अलावा ओटीटी पर भी सक्रिय हो चुकी हैं। बीते दिनों तो वह शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' की होस्ट बनी थी। इस साल काजोल एक फिल्म ‘‘महारागिनी’ में नजर आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed