Genelia Birthday: जेनेलिया के जन्मदिन पर पति रितेश देशमुख ने लुटाया प्यार, तस्वीरें शेयर कर लिखी दिल की बात
Genelia D'Souza Birthday: रितेश देशमुख ने अपनी पत्नी पर जन्मदिन पर प्यार लुटाया है। उन्होंने कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ एक प्यारा सा नोट लिखा है। आइए जानते हैं इसमें क्या है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रितेश देशमुख ने जेनेलिया के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं और उन यादों को याद किया जो उन्होंने इतने वर्षों में साथ मिलकर बनाई हैं। कई तस्वीरों में दोनों रोमांटिक अंदाज में हैं। वहीं तस्वीरों में उनके बच्चे भी नजर आ रहे हैं।
'ये भी कोई वक्त है फोन करने का?', 'बंटवारा 1947' के सह-कलाकार सनी देओल ने लगाई थी डांट; प्रीति जिंटा का खुलासा
तस्वीरें शेयर करते हुए रितेश देशमुख ने पोस्ट में लिखा 'मेरी प्यारी बाइको (पत्नी), मैं उन सभी यादों को देख रहा था, जो हमने साथ में बनाई और संजोई हैं। मुझे एहसास हुआ कि सिर्फ मैं ही बूढ़ा हो रहा हूं, तुम तो जैसे समय के साथ रुकी हुई हो। लेकिन फिर मुझे लगता है कि तुम्हें सच में एक अच्छा पति मिला है।'
एक्टर ने परिवार में जेनेलिया द्वारा निभाए जाने वाले कई किरदारों के लिए उनकी तारीफ की और उन्हें उनके खास दिन पर बधाई दी।
रितेश ने आगे लिखा, 'उस इंसान को जन्मदिन की बधाई जो हमारे परिवार को एक साथ जोड़े रखती है। एक सुपर मॉम, एक शानदार बेटी, एक प्यारी बहन और मेरी 'वेडी बाइको' (प्यारी पत्नी)! मैं तुमसे प्यार करता हूं। जेनेलिया आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं।'
रितेश और जेनेलिया की खूबसूरत लव स्टोरी 'तुझे मेरी कसम' के सेट पर शुरू हुई थी। इस जोड़े ने 3 फरवरी 2012 को पारंपरिक महाराष्ट्रीयन और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की। नवंबर 2014 में उनके बेटे रियान और जून 2016 में उनके दूसरे बेटे राहिल का जन्म हुआ।